आज का राशिफल। 06 नवंबर, 2022
मेष आज ऐसा कोई काम न करें जिससे आपको बाद में पछताना पड़े। अपने मन की बातें सब से शेयर न करें। लोग आपका मज़ाक भी बना सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर मन थोड़ा विचलित रहेगा। पोषण की कमी के कारण शरीर में थकावट महसूस होगी। वृष आज कार्यक्षेत्र की परेशानियों का हल होगा। …
मेष
आज ऐसा कोई काम न करें जिससे आपको बाद में पछताना पड़े। अपने मन की बातें सब से शेयर न करें। लोग आपका मज़ाक भी बना सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर मन थोड़ा विचलित रहेगा। पोषण की कमी के कारण शरीर में थकावट महसूस होगी।
वृष
आज कार्यक्षेत्र की परेशानियों का हल होगा। लोहा और शराब कारोबारियों के लिए विशेष रूप से बहुत ही अच्छा है। आप लोगों की सहायता करने को तत्पर रहेंगे। दूर के रिश्तेदारों से मुलाक़ात होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी आपका काफी ध्यान रखेगा।
मिथुन
आज समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। प्रतिद्वन्द्वी आपके सामने कमजोर पड़ जाएंगे। मन में थोड़ी-बहुत कंफ्यूजन की स्थिति रहेगी। अपने विचारों को संतुलित रखें। अपने काम से संतुष्ट नहीं रहेंगे। दिनचर्या सुव्यवस्थित रहेगी।
कर्क
आज कारोबार में आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। घरेलू खर्चों को कम करने की आवशयकता है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य छूट सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। अनावश्यक यात्राएं हो सकती है। गूढ़ विषयों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी।
सिंह
आज मन में नकारात्मक विचार और अज्ञात भय व्याप्त हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा नहीं है। आपको किसी योग्य व्यक्ति से परामर्श लेना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है।
कन्या
आज व्यवसाय में बड़ा डील हाथ से निकल सकती है। आप अपने काम की क्वालिटी पर काफी ध्यान देंगे। जॉब में आपका प्रदर्शन बहुत शानदार रहेगा। अपने निर्णयों को दूसरों पर थोपने से बचें। विवाह योग्य लोगों को उत्तम रिश्ते मिल सकते हैं।
तुला
आज सरकारी नौकरी करने वालों को उत्तम सफलता मिलेगी। जॉब को लेकर विदेश यात्रा कर सकते हैं। अपने करियर को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। नई तकनीक का प्रयोग आप सीखने का प्रयास करेंगे। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।
वृश्चिक
आज नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना बन रही है। अपने भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। आप पसंदीदा पुस्तकें पढ़ने में समय बिताएंगे। दोस्तों के साथ आप घूमने जा सकते हैं।
धनु
आज का दिन आपके लिए शुभ नहीं है। आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। कारोबार संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। अजीबोगरीब स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। शेयर बाजार में निवेश के लिए अच्छा दिन है।
मकर
आज भूमि-संपत्ति को लेकर महत्वपूर्ण अनुबंध हो सकते हैं। आपके जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। प्रेमी जोड़े विवाह को लेकर योजना बना सकते हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नया ज्ञान सीखने के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। परिवार में शांति का माहौल रहेगा।
कुंभ
आज आपका धन अनावश्यक बर्बाद हो सकता है। किसी बड़े कार्य को लेकर परेशानी दूर होगी। व्यापार में जल्दबाज़ी के कारण नुकसान हो सकता है। आपकी बातों का लोग बुरा मान सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मनोरंजन में आप काफी समय बिताएंगे।
मीन
आज आप वही काम करेंगे जिसको लेकर आप काफी उत्साहित रहते हैं। मानसिक रूप से सुकून का अनुभव करेंगे। शाम के समय आप मूवीज और वेब सीरीज का आनंद उठाएंगे। डिनर के लिए बाहर जा सकते हैं। आपका पारिवारिक जीवन काफी सुखमय रहेगा।
