6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज, वोटों की गिनती शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी (यूपी)। देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में मतगणना शुरू हो गई है। इनमें गोपालगंज और मोकामा (बिहार), मुनुगोडे (तेलंगाना), धामनगर (ओडिशा), गोल गोकर्णनाथ (उत्तर प्रदेश), आदमपुर (हरियाणा), अंधेरी पूर्व (महाराष्ट्र) का नाम शामिल है। सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो गई। 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर …

लखीमपुर खीरी (यूपी)। देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में मतगणना शुरू हो गई है। इनमें गोपालगंज और मोकामा (बिहार), मुनुगोडे (तेलंगाना), धामनगर (ओडिशा), गोल गोकर्णनाथ (उत्तर प्रदेश), आदमपुर (हरियाणा), अंधेरी पूर्व (महाराष्ट्र) का नाम शामिल है। सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो गई। 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में मतगणना का दौर शुरू हो गया है। गोपालगंज, मोकामा, गोकर्णनाथ, धामनगर, आदमपुर, मुनुगोडे, अंधेरी पूर्व सीटों पर 3 नवंबर को मतदान किया गया था।

ओडिशा की धामनगर सीट पर उपचुनाव में मतगणना से पहले हिंसा की हो गई। खबर है कि इस दौरान एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि घर को भी आग के हवाले कर दिया गया। शुक्रवार को भी हिंसा की खबरें सामने आई थी।

छह राज्यों में सात विधानसभा सीटों उपचुनाव के नतीजों के लिए थोड़ा ही वक्त बाकी है। रविवार को मतगणना प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिन सात सीट पर भाजपा और क्षेत्रीय पार्टियों के बीच मुकाबला है उनमें से तीन भगवा दल के पास थीं, जबकि दो सीट कांग्रेस के पास थीं। इसी तरह शिवसेना और राजद के पास एक-एक सीट थीं।

गोल गोकर्णनाथ सीट भाजपा विधायक अरविंद गिरि के निधन के कारण छह सितंबर को रिक्त हो गई थी। इस सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस और बसपा हिस्सा नहीं ले रही हैं, इसलिए सपा उम्मीदवार और गोला के पूर्व विधायक विनय तिवारी और भाजपा के अमन गिरि के बीच सीधा मुकाबला है।

आज UP, बिहार और महाराष्ट्र, हरियाणा, ओडिशा और तेलंगाना की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आएंगे। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। 3 नवंबर को इन सीटों पर वोटिंग हुई थी। इनमें सबसे ज्यादा 75.25% मतदान हरियाणा की आदमपुर सीट पर हुआ था। वहीं, महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट सीट के लिए सबसे कम 31.74% मतदान हुआ था। जिन सात सीटों पर उपचुनाव हो रहा है, उनमें 2-2 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस का कब्जा था। वहीं, तीन सीटों पर BJD, शिवसेना और RJD थे।

गोला गोकर्णनाथ (उत्तर प्रदेश)
सबसे पहले बात UP के लखीमपुर खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ सीट की। यहां सत्तारूढ़ भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच मुकाबला हुआ। वहीं, कांग्रेस और बसपा मुकाबले से बाहर नजर आए। उपचुनाव में कुल 7 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था। इस सीट पर BJP विधायक रहे अरविंद गिरि के हार्ट अटैक से हुए निधन के बाद उपचुनाव हुआ। भाजपा ने गोला से विधायक रहे दिवंगत अरविंद गिरि के बेटे अमन गिरि को प्रत्याशी बनाया था। वहीं, समाजवादी पार्टी ने 2012 में सपा से इसी सीट से विधायक रह चुके विनय तिवारी को मैदान में उतारा था।

आदमपुर (हरियाणा)
हरियाणा के हिसार जिले की आदमपुर सीट पर मुख्य राजनीतिक दल भाजपा, कांग्रेस, इनेलो और आम आदमी पार्टी हैं। हालांकि, मुख्य मुकाबला भाजपा के भव्य बिश्नोई और कांग्रेस के जयप्रकाश के बीच माना जा रहा है। भव्य बिश्नोई के आगे जहां परिवार का गढ़ बचाने की चुनौती है। वहीं जयप्रकाश के बहाने दिग्गज कांग्रेसी भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की साख दांव पर लगी है। आम आदमी पार्टी ने भाजपा छोड़कर आए सतेंद्र सिंह पर दांव खेला है। वहीं इनेलो ने कांग्रेस छोड़कर आए कुरडाराम नंबरदार को उम्मीदवार बनाया।

मोकामा (बिहार)
बिहार की मोकामा सीट पर जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं, सत्तारूढ़ महागठबंधन का सबसे बड़ा दल राजद यह सीट वापस अपने खाते में जोड़ने की कोशिश में जुटा है। भाजपा ने सोनम देवी को मैदान में उतारा, वहीं राजद ने नीलम देवी को टिकट दिया। नीलम के नामांकन को सात दलों के महागठबंधन का समर्थन है।

गोपालगंज (बिहार)
बिहार की चर्चित गोपालगंज सीट पर नीतीश कुमार की अगुआई वाली महागठबंधन सरकार के लिए पहला चुनाव है। गोपालगंज सीट भाजपा विधायक सुभाष सिंह का निधन होने की वजह से खाली हुई है। BJP ने इस सीट से उनकी पत्नी कुसुम देवी को टिकट दिया। वहीं, राजद ने मोहन प्रसाद गुप्ता को मैदान में उतारा।

मुनुगोड़े (तेलंगाना)
तेलंगाना की मुनुगोड़े विधानसभा सीट तेलंगाना की सत्तारूढ़ TRS, भाजपा और कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण है। यह सीट कांग्रेस विधायक कोमातीरेड्डी राज गोपाल रेड्डी के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है। गोपाल रेड्डी अब भाजपा के साथ हैं, जो BJP की उम्मीदवार हैं। वहीं, TRS के पूर्व विधायक कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी और कांग्रेस के पलवई श्रावंथी भी मैदान में हैं।

अंधेरी पूर्व (महाराष्ट्र)
मुंबई में अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट रमेश लटके के आकास्मिक निधन के चलते यह सीट खाली हुई थी। यहां उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट ने दिवंगत विधायक रमेश लटके की पत्नी रुतुजा लटके को टिकट दिया। वहीं, रुतुजा का मुकाबला 6 उम्मीदवारों से हुआ, जिनमें से चार निर्दलीय हैं।

BJP ने इस सीट पर बिजनेसमेन मुरजी पटेल को उम्मीदवार बनाया था। वहीं, एकनाथ शिंदे गुट ने भी मुरजी को समर्थन देने का ऐलान किया था। नामांकन दाखिल करने के 4 दिन बाद BJP ने अपने प्रत्याशी का नामांकन पीछे ले लिया। BJP ने कहा कि वो एक विधवा के सामने चुनाव लड़कर महाराष्ट्र की संस्कृति को बदनाम नहीं करना चाहते हैं।

धामनगर (ओडिशा)
भाजपा विधायक बिष्णु चरण सेठी का निधन होने की वजह से इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। BJP ने यहां से दिवंगत विधायक बिष्णु चरण सेठी के बेटे सूर्यवंशी सूरज को अपना उम्मीदवार बनाया। वहीं, बीजद ने यहां अबंती दास को अपना उम्मीदवार बनाया।

ये भी पढ़ें : UP-Bihar समेत 5 राज्यों में उपचुनावों के तारीखों की घोषणा, 5 दिसंबर को मतदान, 8 को परिणाम

संबंधित समाचार