MPBSE: आ गई मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं-12वीं की एग्जाम डेट, जानें तारीख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) के 10वीं 12वीं की परीक्षा की डेट की घोषणा हो गई है। MPBSE 13 फरवरी से कक्षा 10, 12 की परीक्षाएं आयोजित करेगी। 10वीं और 12वीं के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम 13 फरवरी से 28 फरवरी तक होगी, जबकि थ्योरी एग्जाम 1 से 31 मार्च, 2023 तक होंगे। बता …

भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) के 10वीं 12वीं की परीक्षा की डेट की घोषणा हो गई है। MPBSE 13 फरवरी से कक्षा 10, 12 की परीक्षाएं आयोजित करेगी। 10वीं और 12वीं के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम 13 फरवरी से 28 फरवरी तक होगी, जबकि थ्योरी एग्जाम 1 से 31 मार्च, 2023 तक होंगे। बता दें कि MPBSE क्लास 10 वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीख की घोषणा शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने की थी। घोषणा के मुताबिक, 10वीं और 12वीं के लिए एमपी बोर्ड एग्जाम 13 फरवरी, 2023 से शुरू होगी। मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10, 12 की परीक्षा पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित करेगा।

मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इन्दरसिंह परमार ने कहा, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी, 2023 से शुरू होंगी। प्रैक्टिकल परीक्षा 13 से 28 फरवरी 2023 तक और सैद्धांतिक परीक्षा 01 मार्च से 31 मार्च 2023 तक होगी।

MPBSE class 10th, 12th Board Exams 2023 ये रही डेट
Practical Examination: 13 फरवरी से 28 फरवरी, 2023
Theory Examination: 1 मार्च से 31 मार्च 2023

मध्य प्रदेश बोर्ड का डिटेल्ड शेड्यूल एक बार जारी होने के बाद वेबसाइट mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in पर उपलब्ध होगा। इसके बाद, स्टूडेंट्स पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि, मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित करेगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि 10, 12 बोर्ड एग्जाम में तकरीबन 20 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि विद्यार्थियों के हित में यह फैसला लिया गया है।

ये भी पढ़ें : बरेली: पहली बार में ही साइबर लॉ के डिप्लोमा की जारी होगी मेरिट

संबंधित समाचार