लखीमपुर उपचुनाव: गोला गोकर्णनाथ से BJP के अमन गिरि जीते, सपा के विनय तिवारी की बड़ी हार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर। उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना संपन्न हो गई है। भाजपा ने इस सीट को बरकरार रखा है। यह सीट भाजपा विधायक अरविंद गिरि के निधन के कारण खाली हो गई थी। इस सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस और बसपा हिस्सा नहीं ले रही हैं, इसलिए सपा उम्मीदवार …

लखीमपुर। उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना संपन्न हो गई है। भाजपा ने इस सीट को बरकरार रखा है। यह सीट भाजपा विधायक अरविंद गिरि के निधन के कारण खाली हो गई थी। इस सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस और बसपा हिस्सा नहीं ले रही हैं, इसलिए सपा उम्मीदवार और गोला के पूर्व विधायक विनय तिवारी और भाजपा के अमन गिरि के बीच यहां पर सीधा मुकाबला रहा। बीजेपी को करीब 33 हजार वोट के अंतर से जीत मिली है। मतगणना स्थल पर भाजपा कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए हैं। वहां अमन गिरि की जीत का जश्न शुरू हो गया है। गोला में भाजपा अमन गिरि के पक्ष में पटाखे फोड़े जा रहे हैं।

जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि ने कहा कि पिताजी के सभी साथियों ने सहयोग किया। सभी वर्गों का सहयोग मिला। पिताजी के अधूरे काम और सपने पूरे करने हैं। इस जीत के साथ ही अमन गिरि पिता की जीत से भी आगे निकल गए हैं। दिवंगत विधायक अरविंद गिरि ने 29274 वोट से जीत दर्ज की थी, जबकि उनके बेटे अमन गिरि ने सपा प्रत्याशी विनय तिवारी को 33,176 वोटों से हराया है।

हार के बाद सपा प्रत्याशी विनय तिवारी ने कहा कि जनता नहीं सरकार चुनाव लड़ रही थी। हार की समीक्षा करेंगे। हमें जनता का जनादेश स्वीकार है।

भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि को 122460 वोट मिले। वहीं, सपा के विनय तिवारी को 89284 वोट मिले। 31 राउंड तक काउंटिंग चली भाजपा के अमन गिरि ने सपा के विनय तिवारी को 33,176 वोटों से शिकस्त दी।

अमन गिरि ने कहा कि वह अपने पिता के सपनों को पूरा करेंगे और क्षेत्र का विकास सुनिश्चित कराएंगे। उन्होंने गोला गोकर्णनाथ को ‘छोटी काशी’ के रूप में विकसित करने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रिया अदा किया। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस ने इस उपचुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे। लिहाजा मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार अमन गिरि और समाजवादी पार्टी प्रत्याशी विनय तिवारी के बीच ही माना जा रहा था। इससे पहले, मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे शुरू हुई। पीठासीन अधिकारी अनुराग सिंह ने बताया कि मतगणना को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 56 अधिकारियों को तैनात किया गया था। गोला गोकर्णनाथ सीट पर उपचुनाव के तहत पिछली तीन नवंबर को 57.35 फीसदी मतदान हुआ था।

ये भी पढ़ें : गोला पहुंचे सीएम योगी, बोले- छोटी काशी को सौंदर्यीकरण का रूप देने के लिए फिर आएंगे

संबंधित समाचार