ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के सम्मान में आठ मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन। ब्रिटेन में महाराजा चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक के अवसर पर विशेष सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। महाराजा चार्ल्स तृतीय का राज्याभिषेक अगले साल छह मई से तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में होगा। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पिछले महीने निधन के बाद उनके पुत्र 73 वर्षीय चार्ल्स को ब्रिटेन …

लंदन। ब्रिटेन में महाराजा चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक के अवसर पर विशेष सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। महाराजा चार्ल्स तृतीय का राज्याभिषेक अगले साल छह मई से तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में होगा।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पिछले महीने निधन के बाद उनके पुत्र 73 वर्षीय चार्ल्स को ब्रिटेन का महाराजा घोषित किया गया था। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ताजपोशी पर भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा, ‘‘नए महाराजा का राज्याभिषेक हमारे देश के लिए एक अद्भुत क्षण है।

इस ऐतिहासिक अवसर पर मुझे पूरे ब्रिटेन के लिए अगले साल एक अतिरिक्त सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।’’ इस अवकाश की घोषणा के बाद अब अगले साल मई में तीन लंबे सप्ताहांत होंगे। एक मई और 29 मई को पहले ही सार्वजनिक अवकाश है।

ये भी पढ़ें:- अफगानिस्तान में भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत, दो अन्य लापता

संबंधित समाचार