रामपुर: जिला कारागार में बंदी की मौत, चाकू से गोदकर बहनोई की हत्या करने का लगा था आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। जिला कारागार में हत्या के आरोप में बंदी की बीमारी के चलते मौत हो गई। जेल प्रशासन उसको अस्पताल लेकर आया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शाहबाद थाना क्षेत्र के चौकी ढकिया के गांव रवानापट्टी निवासी …

रामपुर, अमृत विचार। जिला कारागार में हत्या के आरोप में बंदी की बीमारी के चलते मौत हो गई। जेल प्रशासन उसको अस्पताल लेकर आया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शाहबाद थाना क्षेत्र के चौकी ढकिया के गांव रवानापट्टी निवासी प्रथम सिंह के भाई अमर सिंह की बेटी की शादी 17 जून 2021 को हुई थी। जिसमे सबसे रिश्तेदार आए हुए थे। प्रथम सिंह का जिला बंदायू के थाना वजीगंज के गांव निजामपुर निवासी बहनोई राजेंद्र सिंह भी आया था।परिजनों का कहना है कि शराब पीने के बाद साले बहनोई में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

उसी विवाद में साले ने बहनोई पर चाकू से हमलाकर करके उसको मौत के घाट उतार दिया था। उसके बाद इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद प्रथम सिंह को जेल भेज दिया था। वह तभी से बीमार चल रहा था। कई दिन जेल प्रशासन ने उसको जिला अस्पताल में भी रखा था। सुधार होने के बाद उसको फिर से जिला कारागार ले जाया गया था।

शनिवार रात को उसकी फिर से तबियत बिगड़ गई। कारागार प्रशासन उसको जिला अस्पताल ले गया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। जिसके बाद वह लोग भी अस्पताल आ गए। जहां पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को अपने साथ घर ले गए।

ये भी पढ़ें:-इमरान खान पर हमले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने के मामले में गतिरोध गहराया

संबंधित समाचार