मुरादाबाद: रेल मंडल के नजीबाबाद स्टेशन पर कल धरना देंगे उरमू के पदाधिकारी
मुरादाबाद, अमृत विचार। पुरानी पेंशन बहाली समेत रेलवे कर्मचारियों की 15 समस्याओं को लेकर उत्तरीय रेल मैंस यूनियन द्वारा सोमवार को रेल मंडल के नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यूआरएमयू के मंडल महामंत्री शलभ सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में सोमवार को नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर 15 सूत्रीय मांगों …
मुरादाबाद, अमृत विचार। पुरानी पेंशन बहाली समेत रेलवे कर्मचारियों की 15 समस्याओं को लेकर उत्तरीय रेल मैंस यूनियन द्वारा सोमवार को रेल मंडल के नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
यूआरएमयू के मंडल महामंत्री शलभ सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में सोमवार को नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर 15 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया जाएगा। उन्होंने रेल मंडल के सभी रेल कर्मचारियों से धरने को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा नजीबाबाद पहुंचने की अपील की है।
ये भी पढ़ें:- रामपुर: जिला कारागार में बंदी की मौत, चाकू से गोदकर बहनोई की हत्या करने का लगा था आरोप
