रामपुर : महिला से छेड़खानी करने में फंसे भाजपा जिला मंत्री, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। भाजपा जिलामंत्री महिला से छेड़खानी करने के विवाद में फंस गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी भाजपा जिलामंत्री गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन पर कार्रवाई कर दी है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निवासी मन्नूगुप्ता …

रामपुर, अमृत विचार। भाजपा जिलामंत्री महिला से छेड़खानी करने के विवाद में फंस गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी भाजपा जिलामंत्री गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन पर कार्रवाई कर दी है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निवासी मन्नूगुप्ता के बेटे प्रदीप गुप्ता भाजपा के जिलामंत्री है। वह जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता के खासमखासों में गिने जाते है। उनका पास के ही रहने वाले एक रिश्तेदार से मकान पर कब्जे को लेकर विवाद चला आ रहा है। जिसमें कई बार पीड़ित महिला ने कई बार शिकायत की थी,लेकिन जिलामंत्री होने के कारण मामले को दबा दिया जाता था।

आरोपी भाजपा जिलामंत्री गिरफ्तार

आरोप है कि शनिवार को घर से कुछ दूरी पर इन्होने महिला को रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़खानी कर दी थी। जिसके बाद महिला ने अपने पति को सारा मामला बताया। बाद में दोनों लोग एसपी के पास पहुंचे। उसके बाद महिला ने आप बीती सुनाई। एसपी के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी प्रदीप गुप्ता के खिलाफ धारा 232,504,506,341, 354ख के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जहां देर रात को पुलिस ने कचहरी तिराहे से गिरफ्तार करने के बाद थाने ले आई थी। जहां बाद में कार्रवाई कर दी। भाजपा कार्यकर्ता इस मामले को निपटाने के लिए थाने के आस पास घूमत रहे,जबकि बहुत से कार्यकर्ता कचहरी परिसर में भी पूरे दिन रहे। इस बारे में भाजपा जिलाध्यक्ष अभयगुप्ता का कहना है कि उनका पारवारिक मामला है। काफी समय से चला आ रहा है।

दंपति को परेशान करने का मामला प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचा
सूत्रों की माने तो आरोपी प्रदीप गुप्ता कई सालों से दंपति को परेशान कर रहे है उनका घर से आना जाना तक दुश्वार हो गया था। जबरन मकान पर कब्जा करने की सोच रहे थे। इस मामले में एक साल पहले भी दोनों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी,लेकिन भाजपा के जिलामंत्री होने के कारण मामला दबा दिया जाता था। कुछ रोज पहले मामला प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंच गया था। माना जा रहा है कि उसके बाद ही अधिकारी सक्रिय हो गए। मुकदमा लिखकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

कुछ लोगों से मकान को लेकर विवाद चला आ रहा है शनिवार रात को उसी के चलते महिला को रास्ते में रोककर छेड़खानी की। तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।– किशन अवतार,सिविल लाइन प्रभारी

ये भी पढ़ें : रामपुर: जिला कारागार में बंदी की मौत, चाकू से गोदकर बहनोई की हत्या करने का लगा था आरोप

संबंधित समाचार