औरैया: JAP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गौतम बुद्ध की सुनी कथा, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया, अमृत विचार। सपा के गढ़ में अब छोटे दलों ने भी इंट्री करनी शुरू कर दी है जहा औरेया जिले में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाह एक कार्यक्रम में पहुचें जहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने एक बड़ी बात का खुलासा किया उन्होंने कहा कि मैनपुरी में होने वाले उपचुनाव …

औरैया, अमृत विचार। सपा के गढ़ में अब छोटे दलों ने भी इंट्री करनी शुरू कर दी है जहा औरेया जिले में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाह एक कार्यक्रम में पहुचें जहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने एक बड़ी बात का खुलासा किया उन्होंने कहा कि मैनपुरी में होने वाले उपचुनाव के साथ साथ इस बार उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव में अपने सिंबल से प्रत्याशी को उतारेगे इस बार उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव दिलचस्प होते दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें:-पुलिस का कारनामा : लूट के शिकार डॉक्टर को नशेबाज बता भेजा घर, तरह-तरह की हो रही चर्चा

एक बार फिर अब पार्टियां अपने प्रत्याशियों को सिंबल से उतारे की बात कह रही है तो वही अब छोटे छोटे दल अपने समाज को इकट्ठा कर खुद अपने सिंबल से चुनाव लड़ाने की बात कह रही है।अगर छोटे छोटे दलो ने इस बार निकाय चुनाव में इंट्री ली तो यह तो पक्का है कि कही न कही सपा बीजेपी बसपा कांग्रेस को कही कही पर नुकसान होगा और इसका खमियाजा आने वाले लोकसभा चुनाव पर भी पड़ सकता है। वही इस दौरान उनकी आने से पहले उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखने को मिला।

उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव की तारीखें भले ही तय न हुई हो लेकिन बड़े दलों के साथ साथ अब छोटे छोटे दल भी इस बार होने वाले निकाय चुनाव में दाव लगाने लगे है या फिर यह कहा जाए कि इस निकाय चुनाव से यह दल अपना दब दबा दिखाकर बड़े दलों पर आने वाले लोकसभा में अपना दमखम दिखाएगी यही वजह है कि अब छोटे छोटे दलों के नेताओ मंत्रियों का दौरा जनपदो में शुरू हो चुका है।

जहा औरैया जिले के आयाना कस्बे में पहुँचे जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने एक जनसभा को सम्बोधित किया जिसके बाद अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और मैनपुरी और रामपुर में होने वाले उपचुनाव को लेकर चर्चा की तो वही आने वाले निकाय चुनाव पर भी बातचीत की जहा खुद बाबू सिंह कुशवाह ने निकाय चुनाव को इस बार अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाकर मेयर और पार्षद को सिंबल देकर चुनाव लड़ाने की बात कही।

वही एक तरफ जहा मैनपुरी में उपचुनाव की तारीख तय हो चुकी है जिसको लेकर सपा और बीजेपी आमने सामने है तो वही बाबू सिंह कुशवाह भी कही न कही ओबीसी वोट बैंक के चक्कर मे अपना प्रत्याशी उतारने की कायद में है इससे नुकशान और फायदा किस पार्टी को होगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन इतना जरूर है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले छोटे दल बाहर निकल कर दाव पेच खेलने लगे है जिसकी शुरुआत जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने शुरू की है।

ये भी पढ़ें:-वाराणसी : गंगा स्नान पर गंगा में नहाने गई चचेरी बहनें डूबी, तालाश जारी

 

 

संबंधित समाचार