काकरापार संयंत्र की तीसरी इकाई चालू होने पर मोदी ने दी बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिणी गुजरात स्थित काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र की तीसरी इकाई के नाभिकीय ऊर्जा के उत्पादन के लिए तैयार होने पर परमाणु वैज्ञानिकों को बुधवार को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्विटर पर कहा कि स्वदेशी परमाणु संयंत्र ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का एक शानदार उदाहरण है। गुजरात में 700 …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिणी गुजरात स्थित काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र की तीसरी इकाई के नाभिकीय ऊर्जा के उत्पादन के लिए तैयार होने पर परमाणु वैज्ञानिकों को बुधवार को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्विटर पर कहा कि स्वदेशी परमाणु संयंत्र ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का एक शानदार उदाहरण है। गुजरात में 700 मेगावाट बिजली संयंत्र ने ये उपलब्धि हासिल की है। इससे यह इंगित होता है कि संयंत्र अब बिजली पैदा करने के लिए तैयार है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र की तीसरी इकाई में नाभिकीय विखंडन के उत्पादन स्तर हासिल करने के लिए हमारे परमाणु वैज्ञानिकों को बधाई। मेक इन इंडिया के लिए 700 मेगावाट क्षमता वाला काकरापार संयंत्र एक शानदार उदाहरण है।” उन्होंने कहा कि ये नवान्वेषणी भविष्य की कई उपलब्धियों के द्वार खोलेगा।

वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन और सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने काकरापार परमाणु संयंत्र के उत्पादन के लिए तैयार होने पर परमाणु वैज्ञानिकों को बधाई दी और कहा कि परमाणु ऊर्जा शून्य उत्सर्जन वाला स्वच्छ ऊर्जा का स्राेत है। उन्होंने कहा कि काकरापार संयंत्र की यह इकाई मेक इन इंडिया की सफलता का एक उज्ज्वल उदाहरण है। यह इंगित करता है कि आत्मनिर्भर भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने काकरापार परमाणु संयंत्र की तीसरी इकाई शुरू होने पर देश के परमाणु वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कहा, “ देश के परमाणु कार्यक्रम में लगे वैज्ञानिकों की नई उपलब्धि पर उनको हार्दिक बधाई। काकरापार परमाणु संयंत्र की तीसरी यूनिट में, भारत का पहला स्वदेशी 700 मेगावाट प्रेशराइज्ड हेवी वॉटर रिएक्टर क्रिटिकल हो गया है।” उन्होंने कहा कि इसके साथ ही भारत ने एक बार फिर स्वदेशी तकनीक की क्षमताओं को प्रमाणित कर दिया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता