अयोध्या : मंगलवार प्रातः 8 से सांय 7 बजे तक नहीं होगें रामलला के दर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। मंगलवार को चंद्रग्रहण के कारण सूतक काल लगने से प्रातः आठ बजे से सांय सात बजे तक श्रीराम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन नहीं हो सकेंगे। वैसे सूतक काल के दौरान अयोध्या के सभी मठ-मंदिरों में भी सूतक अवधि समाप्त होने तक मंदिरों के कपाट बंद रहेगें। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के …

अमृत विचार, अयोध्या। मंगलवार को चंद्रग्रहण के कारण सूतक काल लगने से प्रातः आठ बजे से सांय सात बजे तक श्रीराम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन नहीं हो सकेंगे। वैसे सूतक काल के दौरान अयोध्या के सभी मठ-मंदिरों में भी सूतक अवधि समाप्त होने तक मंदिरों के कपाट बंद रहेगें।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने जारी सूचना में कहा है कि 8 नवंबर मंगलवार कार्तिक पूर्णिमा का दिन है। संयोगवश कल ही चंद्रग्रहण भी है। अतः श्री राम जन्मभूमि पर भगवान राम लला के दर्शन प्रातः काल 8:00 बजे तक होंगे।

उन्होंने बताया कि तत्पश्चात ग्रहण का सूतक काल प्रारंभ हो जाएगा अतः दर्शन बंद हो जाएंगे। सायंकाल ग्रहण समाप्ति के पश्चात दर्शन रात्रि 7:00 बजे से पुनः प्रारंभ होंगे और नित्य के समान रात्रि 8:00 बजे आरती होगी। उन्होंने बताया कि मुख्य पुजारी महंत सत्येन्द्र दास महाराज से वार्ता के पश्चात यह तय किया गया है। बता दें कि मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर भी चंद्रग्रहण का साया रहेगा।

यह भी पढ़ें:- अयोध्या : कलम दवात व भगवान चित्रगुप्त का किया सामूहिक पूजन

संबंधित समाचार