अयोध्या :दस वर्षों से बंद पड़ी है साधन सहकारी समिति
अमृत विचार, जाना बाजार/ अयोध्या। विकासखंड तारुन अंतर्गत साधन सहकारी समिति जानाबाजार दस वर्ष से बंद पड़ी है। यहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है। समिति के बंद होने के चलते क्षेत्र के किसानों को खाद, दवा, बीज आदि की समस्या से जूझना पड़ रहा है। समिति से आधा दर्जन ग्राम पंचायतों जाना,पछियाना, खपराडीह, कटौना …
अमृत विचार, जाना बाजार/ अयोध्या। विकासखंड तारुन अंतर्गत साधन सहकारी समिति जानाबाजार दस वर्ष से बंद पड़ी है। यहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है। समिति के बंद होने के चलते क्षेत्र के किसानों को खाद, दवा, बीज आदि की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
समिति से आधा दर्जन ग्राम पंचायतों जाना,पछियाना, खपराडीह, कटौना आदि गांव के किसान जुड़े हुए हैं।
पूर्व प्रधान राम मोदनवाल, शारदा दुबे, श्याम यादव, अमरजीत वर्मा, गंगाराम यादव, अनंतराम सोनी, बड़े यादव, राजेंद्र यादव, रामकुमार यादव, राजेश वर्मा आदि किसानों ने बताया कि समिति बंद होने के बाद साधन सहकारी समिति बलरामपुर से, नंसा क्षेत्र में चल रही साधन सहकारी समिति और तारुन सहकारी समितियो से कुछ दिनों तक दवा, खाद, बीज ठीक-ठाक मिलता रहा लेकिन अब वह भी नहीं मिल रहा है क्योंकि उस समिति से भी काफी गांव के हजारों किसान जुड़े हुए हैं।
ऐसे में किसानों को जाना क्षेत्र के दुकानदारों से ही खाद, दवा इत्यादि महंगे दामों पर लेना उनकी मजबूरी बन गई है। किसानों का कहना है कि 10 वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी साधन सहकारी समिति जाना की सुधि कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं ले रहा है।
यह भी पढ़ें:- अयोध्या : एमएलसी चुनाव में वोटर बनाने को सौंपे 2176 फार्म
