रामपुर: मिलक में गला रेतकर युवक की हत्या, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/मिलक, अमृत विचार। युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक खेत पर गेंहू की बुवाई के लिए गया था।जहां उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम …

रामपुर/मिलक, अमृत विचार। युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक खेत पर गेंहू की बुवाई के लिए गया था।जहां उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।वहीं देर रात मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना रविवार शाम की है जहां कोतवाली क्षेत्र के किरा का मझरा पिस्तोर गांव निवासी 32 वर्षीय पान सिंह खेत पर गेहूं की बुआई करने गए थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि जमीनी विवाद के चलते उनके साथ बुवाई करने गए दूसरे व्यक्ति ने पान सिंह की किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचीं। घटना की जानकारी की।

गला रेतकर की गई हत्या की खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। काफी संख्या में ग्रामीण शव को देखने के लिए मौके पर जमा हो गए। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। देर रात मृतक के भाई क्षत्रपाल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के ही वीरेंद्र, नेपाल,अभिषेक अरविंद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:- फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामला : आजम के बेटे अब्दुल्ला को ‘सुप्रीम’ झटका, विधानसभा के सदस्य के तौर पर अयोग्यता रहेगी बरकरार

संबंधित समाचार