मुरादाबाद: अवैध साप्ताहिक मंगल बाजार के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र भेजेंगे व्यापारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सोमवार को उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में अवैध तरीके से लगने वाले साप्ताहिक मंगल बाजार के खिलाफ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजने की रणनीति तैयार की है। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि हर मंगलवार को व्यापारियों की छुट्टी …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सोमवार को उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में अवैध तरीके से लगने वाले साप्ताहिक मंगल बाजार के खिलाफ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजने की रणनीति तैयार की है। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि हर मंगलवार को व्यापारियों की छुट्टी होती है, लेकिन उस दिन बाजार में अवैध साप्ताहिक बाजार लगाया जाता है।

जिससे शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। हम व्यापारी कई बार इसकी शिकायत जिला प्रशासन से कर चुके हैं लेकिन प्रशासन द्वारा मंगलवार को लगने वाले अवैध साप्ताहिक बाजार के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जाती है।

इसलिए व्यापारियों ने बैठक में यह निर्णय लिया है कि जल्द ही अवैध साप्ताहिक मंगल बाजार के खिलाफ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मंगल बाजार पर रोक लगाने की मांग की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से अजय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, संजय सहगल, अजय सहगल, सचिन गुप्ता, सुनील अग्रवाल और नवीन अग्रवाल सहित अन्य व्यापारी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: मिलक में गला रेतकर युवक की हत्या, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार