कश्मीर में बांदीपुरा को छोड़ अन्य जिलों में फिर से लॉकडाउन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में प्रतिदिन कोरोना वायरस (काेविड-19) के संक्रमित मामलों में तेजी के मद्देनजर प्रशासन ने बुधवार शाम से कश्मीर घाटी में बांदीपुरा जिले को छोड़कर बाकी हिस्सों में पूर्ण लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि कश्मीर मंडल के बांदीपुरा को छोड़कर अन्य रेड श्रेणी घोषित जिलों …

श्रीनगर। केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में प्रतिदिन कोरोना वायरस (काेविड-19) के संक्रमित मामलों में तेजी के मद्देनजर प्रशासन ने बुधवार शाम से कश्मीर घाटी में बांदीपुरा जिले को छोड़कर बाकी हिस्सों में पूर्ण लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया है।

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि कश्मीर मंडल के बांदीपुरा को छोड़कर अन्य रेड श्रेणी घोषित जिलों में शाम छह बजे से 27 जुलाई शाम छह बजे तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। उन्होंने कहा कि हालांकि कृषि, बागवानी और निर्माण गतिविधियां दिये गये दिशानिर्देशों के अनुसार जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं और घरेलू रसाेई गैस के टैंकरों की आवाजाही बिना रुकावट के जारी रहेगी।

संबंधित समाचार