बहराइच: पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, नहीं हो सकी पहचान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, कैसरगंज। जिले में कैसरगंज तहसील के बरुहा घाट पुल के नीचे पत्थरों के बीच एक अज्ञात महिला का शव सोमवार दोपहर में मिला। शव देखकर आसपास गांवों के लोगों के भीड़ एकत्रित हो गई। हुजूरपुर और कैसरगंज थाने की पुलिस भी मौके पर गई। शव को बाहर निकाला गया। मृतक महिला की पहचान नहीं …

बहराइच, कैसरगंज। जिले में कैसरगंज तहसील के बरुहा घाट पुल के नीचे पत्थरों के बीच एक अज्ञात महिला का शव सोमवार दोपहर में मिला। शव देखकर आसपास गांवों के लोगों के भीड़ एकत्रित हो गई। हुजूरपुर और कैसरगंज थाने की पुलिस भी मौके पर गई। शव को बाहर निकाला गया। मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। शव को हुजूरपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कैसरगंज तहसील के बरुहा घाट सरयू नहर पर पुल बना हुआ है। सोमवार को लोग पुल से आवागमन कर रहे थे। तभी पुल के नीचे एक अज्ञात महिला का शव देखा। महिला के शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को शव मिलने की जानकारी दी गई। सीमा क्षेत्र के चलते हुजूरपुर और कैसरगंज थाने की पुलिस पहुंची।

पुलिस ने शव को बाहर निकाला। आसपास के लोगों से पहचान कराई, लेकिन मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। हुजूरपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव चार से पांच दिन पुराना लग रहा है। साथ ही महिला की उम्र 25 वर्ष के आसपास है। पहचान नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच : सड़क पर ही दहाड़ने लगा बाघ, बाइक छोड़ कर भागा युवक

 

संबंधित समाचार