अयोध्या : संगठन और नगर निकाय चुनाव तैयारी की समीक्षा करेंगे प्रांतीय अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,अयोध्या। नवनिर्वाचित पूर्वांचल प्रांतीय कांग्रेस अध्यक्ष विधायक वीरेंद्र चौधरी 10 नवंबर को पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन रिकाबगंज पर संगठन और नगर निकाय चुनाव तैयारी की समीक्षा करेंगे। नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर स्वागत किया जायेगा। इसको लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को कार्यालय पर जिला अध्यक्ष अखिलेश …

अमृत विचार,अयोध्या। नवनिर्वाचित पूर्वांचल प्रांतीय कांग्रेस अध्यक्ष विधायक वीरेंद्र चौधरी 10 नवंबर को पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन रिकाबगंज पर संगठन और नगर निकाय चुनाव तैयारी की समीक्षा करेंगे। नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर स्वागत किया जायेगा। इसको लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

सोमवार को कार्यालय पर जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव अध्यक्षता और जिला महासचिव उमेश उपाध्याय के संचालन में बैठक हुई। बैठक में अखिलेश यादव ने कहा कि अंबेडकरनगर नगर में पार्टी के कार्यक्रम में शिरकत के बाद नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष जनपद के लिए रवाना होंगे। जिले में उनका जगह-जगह स्वागत और अभिनंदन किया जाना है।

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया कि श्री चौधरी का जिले की सीमा पर गोसाईगंज में जिला अध्यक्ष, मया बाजार में ब्लॉक अध्यक्ष सौरव सिंह, पूरा बाजार में रामनरेश मौर्य तथा महानगर की सीमा देवकाली बाईपास चौराहे पर महानगर अध्यक्ष वेद कुमार सिंह कमल की अगुवाई में स्वागत किया जायेगा।

प्रांतीय अध्यक्ष दोपहर 2 बजे पार्टी कार्यालय पर संगठन की समीक्षा करेंगे तथा नगर निकाय व नगर निगम चुनाव के संभावित प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठककर चुनाव की तैयारी को परखेंगे। इस दौरा राजेंद्र प्रताप सिंह व उग्रसेन मिश्रा, आरिफ, शैलेंद्र मणि पांडे, प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ विनोद गुप्ता, डीएन वर्मा, अशोक कुमार राय, बसंत मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:- अयोध्या : 1600 ग्राम गांजा के साथ दिल्ली व पश्चिमी बंगाल के दो गिरफ्तार

संबंधित समाचार