अयोध्या : प्रधानाचार्या से सरेराह हैंड पर्स छीनने की कोशिश
अमृत विचार,अयोध्या। नगर कोतवाली के पुष्पराज चौराहे के पास सोमवार की सुबह एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने एक निजी शिक्षण संस्थान की प्रधानाचार्या का सरेराह हैंड पर्स छीनने की कोशिश की। इस कोशिश में प्रधानाचार्या दंपत्ति स्कूटी से गिरते-गिरते बचे। वारदात में असफल युवक मौके से भाग निकले। शहर के एचसीजे एकेडमी की …
अमृत विचार,अयोध्या। नगर कोतवाली के पुष्पराज चौराहे के पास सोमवार की सुबह एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने एक निजी शिक्षण संस्थान की प्रधानाचार्या का सरेराह हैंड पर्स छीनने की कोशिश की। इस कोशिश में प्रधानाचार्या दंपत्ति स्कूटी से गिरते-गिरते बचे। वारदात में असफल युवक मौके से भाग निकले।
शहर के एचसीजे एकेडमी की प्रधानाचार्या डा. इंदू ओझा बाहर गई थीं। सोमवार को वापस लौटीं और सुबह लगभग 6:00 बजे ट्रेन से अयोध्या कैंट स्टेशन पहुंची। उनको रिसीव करने के लिए स्कूटी लेकर उनके पति स्टेशन गए थे।
प्रधानाचार्या का कहना है कि अपने पति के साथ वह स्कूटी से अपने मकान जा रही थी, इसी दौरान पुष्पराज चौराहे के पास एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनका पर्स छीनने का प्रयास किया। छीनाझपटी के चलते स्कूटी अनियंत्रित हो गई और दोनों गिरते-गिरते बचे। हलांकि युवक प्रतिरोध के चलते हैंड पर्स छीनने में सफल नहीं हुए और मौके से भाग निकले।
यह भी पढ़ें:- अयोध्या : संगठन और नगर निकाय चुनाव तैयारी की समीक्षा करेंगे प्रांतीय अध्यक्ष
