बरेली: बिना अनुमति मूर्ति लगाने से रोकने पर बवाल, पुलिस पर पथराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/सिरौली,अमृत विचार। बिना अनुमति के एक महापुरुष की मूर्ति लगाने को लेकर पुलिस प्रशासन और लोगों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने मूर्ति लगाने से रोका तो महिलाओं के साथ कुछ युवकों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इससे गांव में बवाल मच गया। दिनभर हंगामा चला। तनाव ज्यादा होने पर कई थानों …

बरेली/सिरौली,अमृत विचार। बिना अनुमति के एक महापुरुष की मूर्ति लगाने को लेकर पुलिस प्रशासन और लोगों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने मूर्ति लगाने से रोका तो महिलाओं के साथ कुछ युवकों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इससे गांव में बवाल मच गया। दिनभर हंगामा चला। तनाव ज्यादा होने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें- बरेली: आरोपियों का घर पुलिस को बताना भारी पड़ा, चार लोगों की लाठी डंडे से पिटाई, वीडियो वायरल

अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए कई राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े। जिसके बाद महिलाएं घरों में घुस गई और पुलिस ने दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। उसके बाद तनाव की स्थिति काबू में हुई। पुलिस ने पथराव, पुलिस पर हमला करने समेत अन्य आरोपों में कुछ महिलाओं समेत ग्रामीणों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है। एक महिला को हिरासत में लिया है। गांव में पुलिस के साथ पीएसी तैनात कर दी है।

सिरौली कस्बे के मोहल्ला प्यास में सार्वजनिक स्थान पर जाटव समाज के लोगों ने रविवार की रात को डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगा दी। इसकी जानकारी मिलने पर प्रशासन ने बिना अनुमति मूर्ति लगाए जाने पर आपत्ति जताते हुए लोगों को समझा कर उसे हटवाने का प्रयास किया। लेकिन मोहल्ले के आदमी जंगल की ओर चले गए महिलाओं को आगे कर दिया। महिलाओं ने मोर्चा संभालते हुए मूर्ति हटाने का विरोध किया।

जब पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी तो महिलाओं ने टीम पर पथराव कर दिया। इसके साथ ही घरों में रह रहे कुछ लड़कों ने भी महिलाओं का सहयोग करते हुए पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने बवाल को शांत कराने के लिए पांच राउंड आंसू गैस के गोले चलाए। इससे महिलाएं घरों के अंदर चली गई और पुलिस ने बाहर से कुंडी लगाकर उन्हें अंदर बंद कर दिया। जिसके बाद मामला शांत हो सका। इसके बाद शाम को एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बिना अनुमति के मूर्ति लगाने वाली बात पर लोगों का समझाया। जिसके बाद लोग शांत हो गए।

थाने पहुंचाई गई मूर्ति
हंगामे के बाद नगर पंचायत के कर्मचारियों ने बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को वहां से हटाकर उसे सुरक्षित
थाने तक पहुंचाया। इसके साथ ही पुलिस और प्रशासन के लोगों ने चबूतरे को भी तुडवाने की बात कही।

बवालियों की पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस ने बवाल को बढ़ाने वाली एक महिला को हिरासत में लिया है। उससे रात तक पूछताछ की जाती रही। पुलिस इस मामले में बवाल करने वाले लोगों की भी पहचान कर रही है। जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।

पुलिस टीम पर पथराव करने के मामले में आरोपी महिलाओं समेत कुछ लोगों पर मुकदमा गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बवाल करने वाले लोगों पर दो मुकदमे पंजीकृत कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही वीडियो से भी लोगों की पहचान कराई जा रही है। जल्द ही बवालियों को गिरफ्तार किया जाएगाराजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात।

यह भी पढ़ें- बरेली: वन मंत्री ने किया डेंगू वॉर्ड का निरीक्षण, मरीजों का जाना हाल, दिए ये निर्देश

संबंधित समाचार