बरेली: पति के दोस्त ने तमंचे के दम किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो
बरेली,अमुत विचार। शराब के नशे में घर में घुसे पति के दोस्त ने महिला पर तमंचा तानकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसको नग्न कर उसकी वीडियो बना ली। तब से महिला के साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है। अब महिला तीन माह की गर्भवती हो गई है। उसने यह बात आरोपी को …
बरेली,अमुत विचार। शराब के नशे में घर में घुसे पति के दोस्त ने महिला पर तमंचा तानकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसको नग्न कर उसकी वीडियो बना ली। तब से महिला के साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है। अब महिला तीन माह की गर्भवती हो गई है। उसने यह बात आरोपी को बताई तो उसने महिला से गर्भपात करने की बात कही। लेकिन महिला का कहना है कि उसके बच्चे को उसका हक मिलना चाहिए।
मढ़ीनाथ की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। कुछ समय पहले उसके पति के साथ उनका दोस्त अरुण उर्फ भूरा उनके घर आता था। आरोप है कि 4 नवंबर 2019 को भूरा शराब पीकर उसके घर में घुस गया और महिला पर तमंचा तानकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने महिला को नग्न तस्वीरें खीचीं और वीडियो बनाया। साथ ही धमकाया कि वह जब चाहेगा तब उसके घर आएगा और उसने उसका कहा नहीं माना तो वह उसकी वीडियो वायरल कर देगा।
इसके बाद भूरा ने कई बार महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच महिला तीन माह की गर्भवती हो गई है। अब भूरा उससे गर्भपात कराने के लिए कह रहा है। लेकिन महिला का कहना है कि वह गर्भपात नहीं कराएगी। वह बच्चे को जन्म देगी और उसे उसका हक भी दिलाएगी। महिला की शिकायत पर सुभाषनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
