बांदा: खेत में पेड़ से लटकता मिला दिव्यांग युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में दिव्यांग युवक का शव खेत में लगे बबूल के पेड़ पर फंदे से लटकता ग्रामीणों ने देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पूछतांछ के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा। घरवालों का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते उसकी पीटकर हत्या कर दी …

बांदा, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में दिव्यांग युवक का शव खेत में लगे बबूल के पेड़ पर फंदे से लटकता ग्रामीणों ने देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पूछतांछ के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा। घरवालों का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते उसकी पीटकर हत्या कर दी गई। आत्महत्या का रूप देने को शव को फंदे पर लटका दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव निवासी सुशील (25) पुत्र देवराज यादव घर में ही किराने की दुकान खोले हुए था। रात को खाने के बाद वह सोने को दुकान चला गया। कुछ देर बाद घरवालों ने देखा तो दुकान बंद थी, लेकिन सुशील नहीं था। घरवालों ने खोजबीन की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सुबह शौच को निकले ग्रामीणों ने उसका शव बदौसा थाना क्षेत्र के बनई गौतमपुर गांव स्थित खेत में लगे बबूल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकता पाया।

घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारवाया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के ताऊ भगवानदीन ने बताया कि सुशील किराने की दुकान किए हुए था। रविवार रात पड़ोस के युवक ने उसके साथ मारपीट की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पिटाई के बाद पड़ोसी युवक और उसका पिता रामसनेही के घर में उलाहना देने आए थे कि रामसनेही घर में घुसा था, जिससे उसे पीटा गया है।

यह भी कहा था उसे देख लो, कहीं फांसी लगाकर मर न जाए। यह सुनते ही परिजन उसकी खोज करने निकले, लेकिन पता नहीं चला। सुबह उसका शव फंदे पर लटकता मिला। ताऊ ने बताया कि सुशील एक पैर से दिव्यांग था। प्रेम प्रसंग के चलते पहले उसे पीटकर मार डाला। आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फंदे पर लटका दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष कृपाशंकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-फर्रुखाबाद: बहन व प्रेमी की हत्या के आरोप में दूसरा भाई भी गिरफ्तार, तीनअभी भी फरार

संबंधित समाचार