मुरादाबाद: दायित्वों से खिलवाड़ पर नपे करनपुर चौकी प्रभारी
मूंढापांडे, अमृत विचार। गोकशी की घटनाओं के लिए कुख्यात मूंढापांडे थाना क्षेत्र की करनपुर चौकी के एक और प्रभारी निलंबित कर दिए गए हैं। उन पर गोकशी की घटनाओं को रोक पाने में असमर्थ रहने का आरोप है। चौकी क्षेत्र में गोकशी की घटनाएं व पुलिस के खेल को फोकस करते हुए अमृत विचार ने …
मूंढापांडे, अमृत विचार। गोकशी की घटनाओं के लिए कुख्यात मूंढापांडे थाना क्षेत्र की करनपुर चौकी के एक और प्रभारी निलंबित कर दिए गए हैं। उन पर गोकशी की घटनाओं को रोक पाने में असमर्थ रहने का आरोप है। चौकी क्षेत्र में गोकशी की घटनाएं व पुलिस के खेल को फोकस करते हुए अमृत विचार ने 31 अक्टूबर के अंक में ”दारोगा का खेल – गोकशी में फेल तो तमंचे में भेजा जेल” शीर्षक से खबर प्रकाशित करते हुए पुलिस की पोल खोली। इसके बाद से ही करनपुर चौकी प्रभारी उच्चाधिकारियों के निशाने पर आ गए। जांच में दोषी पाए जाने के बाद एसएसपी हेमंत कुटियाल ने चौकी प्रभारी को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया है।

- गोकशी न रोक पाने के आरोप ने एसएसपी ने किया निलंबित
- गोकशों से साठगांठ व मुकदमे का मजमून बदलने का भी आरोप
करनपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव गोकशी की घटनाओं के बदनाम रहे हैं। पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी क्षेत्र में गोकशी की घटनाएं नहीं थम रहीं। दाद में खाज महकमे के वह पुलिसकर्मी हैं, जो गोकशों से साठगांठ रखते हैं। सूत्रों की मानें तो मूंढापांडे, भगतपुर, भोजपुर, मुगलपुरा, गलशहीद, नागफनी व कटघर थाना क्षेत्रों में गोमांस की तस्करी इस वक्त भी हो रही है। गोमांस पाॅलीथिन में भर कर घरों में भेजे जाते हैं। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने गोकशी की घटनाओं को हर हाल में रोकने के आदेश दिए हैं।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: दरोगा का खेल, गोकशी में फेल तो तमंचे में भेजा जेल
उच्चाधिकारियों के आदेश बाद भी मूंढापांडे में गोकशी की घटनाएं आए दिन आम हो रही थीं। लगातार हो रही गोकशी की घटनाओं से परेशान एसएसपी ने करनपुर चौकी प्रभारी की भूमिका की जांच का आदेश दिया। सीओ हाईवे की जांच में करनपुर चौकी प्रभारी साहब सिंह दोषी पाए गए। सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने करनपुर चौकी प्रभारी को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दे दिया।
ये भी पढ़ें:- अमरोहा: तिगरी गंगा मेला आस्था व उल्लास का संगम, गंगा घाट पर उमड़ रहा श्रद्धालु का सैलाब
