सीतापुर: दो बाइकों में आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, तीन की मौत, एक गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महमूदाबाद, सीतापुर। महमूदाबाद-रेउसा मार्ग पर जयरामपुर गांव के निकट दो बाइकों की आमने-सामने की हुई भीषण टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। पूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद लाया गया। जहां तीन घायलों को डाक्टर ने मृत घोषित करते हुये एक घायल को …

महमूदाबाद, सीतापुर। महमूदाबाद-रेउसा मार्ग पर जयरामपुर गांव के निकट दो बाइकों की आमने-सामने की हुई भीषण टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। पूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद लाया गया। जहां तीन घायलों को डाक्टर ने मृत घोषित करते हुये एक घायल को गम्भीर हालत में इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के रेउसा रोड स्थित जयरामपुर गांव के सामने तेज रफ्तार बाईकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाईकों के परखच्चे उड़ गए। थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव निवासी हरिनाम विश्वकर्मा (55), सरनाम विश्वकर्मा (50) पुत्र कन्हैया लाल पेशे से कारपेंटर थे। जो महमूदाबाद से दैनिक मजदूरी के कार्य करके अपने घर भिटौरा जा रहे थे। बाबाकुटी स्थित कबाड़ की दुकान बंद कर सामने से आ रहे बाइकसवार सरताज (40) पुत्र सुजात खान निवासी वार्ड इमलिया अपने भांजे अशरफ (30) पुत्र कबीर खान निवासी तंबौर के साथ आ रहे थे।

जयरामपुर के निकट जोरदार टक्कर होने से दोनो बाईकों के परखच्चे उड़ गए तथा बाइक सवार चारों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने कई बार इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा को फोन किया लेकिन मौके पर एंबुलेंस नही पहुंच सकी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सीओ रविशंकर प्रसाद, कोतवाल विजयंेद्र सिंह ने निजी वाहन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद पहुंचाया।

जहां डॉक्टरों ने अशरफ खान पुत्र कबीर खान, हरिनाम विश्वकर्मा और सरनाम विश्वकर्मा पुत्रगण कन्हैया लाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सरताज पुत्र सुजात खान को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को सीएचसी पहुंच कर पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा, समाजसेवी अमरीष गुप्त, अतुल वर्मा, मो. अहमद सहित कई अन्य लोगों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

यह भी पढ़ें:-सड़क हादसा : टैंकर ने ऑटो में मारी टक्कर, पांच सवारी घायल, दो की हालत नाजुक

संबंधित समाचार