अयोध्या: देव दीपावली पर मां सलिला सरयू की हुई भव्य आरती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। दीपोत्सव के बाद रामनगरी अयोध्या फिर दीयों से जगमग हो उठी। सोमवार को देर सांय रामनगरी के सभी मठ-मंदिरों में दीप जलाकर देव दीपावली मनाई गई। देव दीपावली पर नयाघाट स्थित आरती स्थल में साधु-संतों सहित स्थानीय लोगों ने पतित पावनी मां सलिला सरयू की भव्य आरती कर आशीर्वाद लिया। भव्य आरती में साधु …

अयोध्या। दीपोत्सव के बाद रामनगरी अयोध्या फिर दीयों से जगमग हो उठी। सोमवार को देर सांय रामनगरी के सभी मठ-मंदिरों में दीप जलाकर देव दीपावली मनाई गई। देव दीपावली पर नयाघाट स्थित आरती स्थल में साधु-संतों सहित स्थानीय लोगों ने पतित पावनी मां सलिला सरयू की भव्य आरती कर आशीर्वाद लिया। भव्य आरती में साधु संतों समेत स्थानीय नागरिकों और कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या आए श्रद्धालु शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई सरयू आरती की अदभुद छटा ने सभी को भाव विभोर किया।

यह भी पढ़ें:-Dev Deepawali 2022: ट्विटर पर 21 करोड़ से ज्यादा यूजर्स तक पहुंची काशी की देव दीपावली

संबंधित समाचार