शाहजहांपुर: जुलाई बीतने को पर स्कूलों में 25 फीसदी भी नहीं हुए दाखिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुमार सौरभ, शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमण के कारण यूपी बोर्ड के काॅलेजों की स्थिति काफी खराब है। जुलाई बीतने को है मगर अभी तक स्कूलों में मात्र 25 फीसदी दाखिले हो पाए हैं। सामान्य स्थिति में जुलाई में अब तक दाखिले की प्रक्रिया अंतिम दौर में होती है। इस बार कक्षा 6, 9 और 11 में …

कुमार सौरभ, शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमण के कारण यूपी बोर्ड के काॅलेजों की स्थिति काफी खराब है। जुलाई बीतने को है मगर अभी तक स्कूलों में मात्र 25 फीसदी दाखिले हो पाए हैं। सामान्य स्थिति में जुलाई में अब तक दाखिले की प्रक्रिया अंतिम दौर में होती है। इस बार कक्षा 6, 9 और 11 में दाखिले की स्थिति बहुत खराब है। कोरोना काल में कुछ स्कूल बच्चों को टीसी देने में भी आना-कानी कर रहे हैं।

पुवायां इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जेपी मौर्या ने बताया कि उनके कालेज में कक्षा 6 में 20 फीसदी, कक्षा 9 में 33 फीसदी, कक्षा 11 कामर्स-आर्ट 20 फीसदी, साइंस में 80 फीसदी एडमिशन हुए है। उन्होंने बताया कि शायद ही जिले के किसी स्कूल में इससे अधिक एडमिशन हुए होंगे। काॅलेज और कार्यालय भी नियमित खुल रहे हैं। उसके बाद भी अभिभावक एडमिशन कराने से बच रहे है। कालेज कब खुलेंगे इसकों लेकर अभी संसय है सायद इसी वजह से अभिभावक एडमिशन कराने में रूची नहीं ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ स्कूल छात्रों को टीसी नहीं दे रहे हैं। यह गलत है यदि अभिभावक स्कूल से अपने बच्चे का नाम कटाना चाह रहा है तो स्कूलों को टीसी देने में आनाकानी नहीं करनी चाहिए।

बोर्ड परीक्षा की फीस भी फंसी
देवी प्रसाद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अवधेश सिंह ने बताया कि इस साल बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र परीक्षा शुल्क जमा करने स्कूल नहीं आ रहे हैं। उनके अभिभावकों से फोन पर संपर्क किया जा रहा है उसके बाद भी वह फीस जमा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजीकरण भी शुुरू हो गए हैं। छात्र और उनके अभिभावक दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। अभिभावक बोर्ड परीक्षा फीस देने में भी असमर्थता जता रहे हैं। हाईस्कूल में पांच सौ और इंटर में छह सौ रुपए हैं। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि पांच अगस्त है। परीक्षा शुल्क नहीं जमा होने की वजह से परीक्षार्थियों का पंजीकरण नहीं हो पा रहा है।

संबंधित समाचार