अयोध्या: कोरोना काल में रोजगार देने में जुटा प्रशासन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। वैश्विक महामारी का रूप धारण कर चुके नोवल कोरोना वायरस को लेकर घोषित आपदा के बीच रोजगार सृजन के लिए प्रशासन नई-नई कवायद में जुटा है। रोजगार सृजन के लिए मनरेगा के तहत बाग लगवाए जा रहे हैं और स्वयं सहायता समूह के माध्यम से राखियां बनवाई जा रही हैं। समूह को …

अयोध्या, अमृत विचार। वैश्विक महामारी का रूप धारण कर चुके नोवल कोरोना वायरस को लेकर घोषित आपदा के बीच रोजगार सृजन के लिए प्रशासन नई-नई कवायद में जुटा है। रोजगार सृजन के लिए मनरेगा के तहत बाग लगवाए जा रहे हैं और स्वयं सहायता समूह के माध्यम से राखियां बनवाई जा रही हैं।

समूह को उपलब्ध कराया जा रहा रिवाल्विंग फंड
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी दीदियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला मिशन प्रबंधक सरिता वर्मा की ओर से कोटसराय मसौधा में दो समूह की 10 दीदियों को प्रशिक्षण देकर राखी निर्माण का कार्य शुरू कराया गया। समूह को जनपद स्तर से रिवाल्विंग फण्ड भी उपलब्ध कराया गया है ताकि उनको पैसे का अभाव न हो। रोजगार सृजन अभियान के तहत जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार एवं जिला विकास अधिकारी हवलदार सिंह के निर्देशन में राखी निर्माण अभियान शुरू कराया गया है।

बताया गया कि अभी मां लक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह से कंचन सिंह,विभा,नीलम तथा देवा स्वयं सहायता समूह से रोली,रोमा यादव,शीबू,शिवानी,भारती,सोनल ने राखी निर्माण का कार्य शुरू किया है। अन्य स्वयं सहायता समूहों को भी इस अभियान में जोड़ा जाएगा।

जमीन आप दें, बाग सरकार लगाएगी
प्रवासी तथा स्थानीय मजदूरों को रोजगार दिलाने के लिए गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से बाग लगवाया जा रहा है।अभियान के तहत मुख्यमंत्री फलोद्यान योजना में 45 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 84 लघु एवं सीमांत कृषकों का चयन कर उनके खेतों में फलदार पौधों जैसे आम,अमरूद, आंवला, नींबू ,आंवला, जामुन सहित अन्य का निशुल्क रोपण कराया जा रहा है। मनरेगा के तहत लाभार्थी के खेत की मेड़बंदी, पौधारोपण के लिए गड्ढा खुदाई में जमीन के मालिक तथा अन्य मनरेगा जॉब कार्ड धारक रोजगार दिया जा रहा है।

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि योजना में भूमि मालिक किसान को कुछ भी नहीं खर्च करना है। योजना से एक तरफ निशुल्क फलदार बाग लगवाई जा रही है दूसरी तरफ संबंधित किसान व उसके परिवार तथा अन्य को रोजगार दिलाया जा रहा है।

संबंधित समाचार