मुरादाबाद : आठ दिसंबर तक मतदाता बनने का अवसर, नौ नवंबर से पुनरीक्षण
मुरादाबाद,अमृत विचार। राज्य निर्वाचन आयोग ने विधानसभा मतदाता सूची में नए मतदाता बनने, नाम जोड़ने, कटवाने, संशोधन कराने के लिए एक बार फिर नौ नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसमें कोई भी वोट बनवाने, वोट कटवाने और संशोधन के लिए आवेदन कर सकता है। यह कार्य उन विधानसभा क्षेत्र …
मुरादाबाद,अमृत विचार। राज्य निर्वाचन आयोग ने विधानसभा मतदाता सूची में नए मतदाता बनने, नाम जोड़ने, कटवाने, संशोधन कराने के लिए एक बार फिर नौ नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसमें कोई भी वोट बनवाने, वोट कटवाने और संशोधन के लिए आवेदन कर सकता है। यह कार्य उन विधानसभा क्षेत्र में नहीं होगा जहां उप चुनाव कराए जा रहे हैं।
बुधवार 9 तारीख से विधानसभावार मतदाता सूची का पुनरीक्षण होगा। इसमें कोई भी वोट बनवाने वोट कटवाने और संशोधन के लिए आवेदन कर सकता है। बीएलओ से मिलकर अथवा तहसीलों में आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला के अनुसार मुरादाबाद मंडल के रामपुर विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव के चलते अभियान नहीं चलेगा। इसी तरह मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभा क्षेत्रों में अभियान नहीं चलेगा।
उनका कहना है कि नौ नवंबर से अभियान चलेगा जो आठ दिसंबर तक जारी रहेगा। इसमें 12, 20, 26 नवंबर को विशेष तिथियां होंगी साथ ही 4 दिसंबर को भी विशेष दिवस होगा। बूथों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। मतदाता इस एक महीने की अवधि में दावे आपत्तियां दे सकते हैं। 26 दिसंबर को आपत्तियों का निस्तारण होगा। 5 जनवरी को वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : ठेकेदार-जीआरपी का गठजोड़ दे रहा दर्द, रेलवे स्टेशन परिसर में वाहन चालकों से हो रही वसूली
