बहराइच : 10 नवंबर को सांसद का घेराव करेंगे ईंट निर्माता समिति के पदाधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। बहराइच ईंट निर्माता समिति के पदाधिकारी 10 नवंबर को अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के राम लीला मैदान में धरना देंगे। इसके बाद सभी संसद का घेराव करेंगे। समिति का कहना है कि जब तक जीएसटी और कोयले की दर को कम नहीं किया जायेगा। तब तक निर्माण के लिए भट्ठे का …

अमृत विचार, बहराइच। बहराइच ईंट निर्माता समिति के पदाधिकारी 10 नवंबर को अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के राम लीला मैदान में धरना देंगे। इसके बाद सभी संसद का घेराव करेंगे। समिति का कहना है कि जब तक जीएसटी और कोयले की दर को कम नहीं किया जायेगा। तब तक निर्माण के लिए भट्ठे का संचालन नहीं किया जायेगा।

जिले में बहराइच ईंट निर्माता कल्याण समिति के पदाधिकारी इस सत्र में भट्ठे का संचालन नहीं कर रहे हैं। जिससे नया ईंट निर्माण पूरी तरह से ठप है। लगभग 30 ईंट भट्ठे में ईंट निर्माण का कार्य रुका है। ईंट निर्माता कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष चंद्र देव सिंह ने कहा कि पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष ढाई गुना कोयले का दाम बढ़ गया है।

जबकि जीएसटी छह गुना बढ़ा दिया है। इससे ईंट निर्माण में दिक्कत हो रहा है। संघ के महामंत्री मोहम्मद अब्दुल्ला ने कहा कि कई दिनों से धरना चल रहा है,ईंट निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद है। इसके बाद भी सरकार सुनवाई नहीं कर रही है। ऐसे में आल इंडिया बिक्र एवं टायल्स फेडरेशन के बैनर तले 10 नवंबर को रामलीला मैदान में धरना दिया जायेगा। इसके बाद संसद का घेराव किया जायेगा।

यह भी पढ़ें:- शर्मनाक : झाड़ फूंक के नाम पर युवती से दुष्कर्म

संबंधित समाचार