खतौली विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना जारी, जानिये कब होगी वोटिंग
लखनऊ, अमृत विचार। चुनाव आयोग ने मैनपुरी और रामपुर के बाद अब खतौली में उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। खतौली विधानसभा चुनाव पांच दिसंबर को होगा, जबकि मतगणना आठ दिसंबर को होगी। चुनाव प्रक्रिया 10 दिसंबर से पहले पूरी करनी होगी। बताते चलें इस विधानसभा सीट से विधायक विक्रम सिंह की सदस्यता रद्द …
लखनऊ, अमृत विचार। चुनाव आयोग ने मैनपुरी और रामपुर के बाद अब खतौली में उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। खतौली विधानसभा चुनाव पांच दिसंबर को होगा, जबकि मतगणना आठ दिसंबर को होगी। चुनाव प्रक्रिया 10 दिसंबर से पहले पूरी करनी होगी।
बताते चलें इस विधानसभा सीट से विधायक विक्रम सिंह की सदस्यता रद्द हुई थी। जिसके बाद से क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई। अब इस सीट पर सभी की नजरें टिकी हैं।
खतौली से दूसरी बार भाजपा के विधायक चुने गए विक्रम सैनी की सदस्यता आखिरकार समाप्त कर दी गई। दूसरी पारी में वह सिर्फ सात महीने विधायक रहे। नौ साल पहले अपने गांव कवाल के झगड़े में पुलिस ने विक्रम सैनी को बलकटी के साथ गिरफ्तार किया था।
ये भी पढ़ें-ICC T20 WC : इंग्लैंड टीम में सूर्यकुमार यादव का ‘खौफ’, सेमीफाइनल से पहले बेन स्टोक्स का बड़ा बयान
