बरेली: अशफाक सकलैनी फिर बने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। जिला कांग्रेस कमेटी का नए सिरे से गठन किया गया है। जिसमें अशफाक सकलैनी को फिर से जिलाध्यक्ष बनाया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया। शाहमतगंज चौराहे पर स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर मिर्जा अशफाक सकलैनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बरेली …

बरेली,अमृत विचार। जिला कांग्रेस कमेटी का नए सिरे से गठन किया गया है। जिसमें अशफाक सकलैनी को फिर से जिलाध्यक्ष बनाया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया। शाहमतगंज चौराहे पर स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर मिर्जा अशफाक सकलैनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बरेली जिले के कर्मठ ,जुझारू, संघर्षशील, सक्रिय, कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताते हुए उनको जिला कांग्रेस कमेटी में पद देकर सम्मानित किया है।

जिलाध्यक्ष ने कहा की लंबे इंतजार के बाद आप सभी ने जो संघर्ष किया और पूरे लाकडाउन में लोगों की मदद की। विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना, प्रदर्शन से लेकर सभी विधानसभाओं ,तहसीलों ब्लाकों में कार्यकर्ताओं में लोगों की समस्याएं उठाकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन के माध्यम से उनको अवगत कराया। यह सब उनके परिश्रम का परिणाम है। महासचिव प्रियंका गांधी और अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भरोसा जताते हुए अब जिले में काम करने के लिए जिम्मेदारी दी है।

कांग्रेस की नई कमेटी में जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, कोषाध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह, उपाध्यक्ष, हेमेंद्र शर्मा एडवोकेट, दिनेश दद्दा, महेश चंद्रा, जगदीश सरन राठौर, इलियास अंसारी महासचिव में जिया उर रहमान / प्रवक्ता, डा. चारू मेहरोत्रा, वसीम अकरम, कमर गनी , डा. हरीश गंगवार, नितेश पंडित , डबल सिंह यादव ,रामबाबू सागर, राजन उपाध्याय सचिव में मुराद बेग, इमरान रजा , कुमकुम शर्मा, पाकीजा खान, रामपाल माली, शैलेंद्र सक्सेना, अलाउद्दीन अंसारी , केहरी सिंह मौर्य ,राजेश शर्मा , दिलीप गंगवार ,मुख्तार अहमद, प्रकाश चंद्र भुर्जी ,साहिब सिंह, मोईद सिद्दीकी, सतीश सैनी ,मनोज कुमार ,चंद्रपाल कश्यप ,हरित गंगवार ,गजेंद्र शर्मा ,डा. मुदित सिंह, धर्मेंद्र पाल सिंह ,ठाकुर राजेंद्र सिंह, मुंशीलाल राणा मौजूद है। कार्यक्रम के बाद कांग्रेसियों ने गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या पर रोष प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रख कर उनको श्रद्धांजलि दी।

संबंधित समाचार