अयोध्या: रुदौली में मट्ठा पीने से 13 बच्चों की तबियत बिगड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुदौली/ अयोध्या, अमृत विचार । अयोध्या जिले की रुदौली तहसील क्षेत्र के गोड़ियन पुरवा मजरे सैदपुर में दूषित मट्ठा पीने से 13 बच्चों की तबियत बिगड़ गई। ग्रामीणों की सूचना पर पीआरवी जवानों ने बीमार बच्चों को सीएचसी रुदौली पहुंचाया। उधर, बच्चों का हाल जानने के लिए रुदौली विधायक रामचंद्र यादव भी अस्पताल पहुंच गए। …

रुदौली/ अयोध्या, अमृत विचार । अयोध्या जिले की रुदौली तहसील क्षेत्र के गोड़ियन पुरवा मजरे सैदपुर में दूषित मट्ठा पीने से 13 बच्चों की तबियत बिगड़ गई। ग्रामीणों की सूचना पर पीआरवी जवानों ने बीमार बच्चों को सीएचसी रुदौली पहुंचाया। उधर, बच्चों का हाल जानने के लिए रुदौली विधायक रामचंद्र यादव भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने चिकित्सकों से बच्चों का हालचाल लिया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ए. राजा से फोन पर वार्ता कर उपचार में कोताही न बरतने के निर्देश दिए हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मदन बनरवाल खुद अपनी निगरानी में बच्चों का उपचार कर रहे हैं। सीओ रुदौली आशुतोष मिश्र भी सीएचसी पहुंचकर बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली है। गोड़ियन पुरवा गांव के ही एक व्यक्ति के घर पर मट्ठा बनाया गया था, जिसे उनके घर के और पड़ोसियों के बच्चे एक साथ पीये थे। मंगलवार को अपराह्न अचानक उन सभी को उल्टी शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें-बुलंदशहर: ऑटोरिक्‍शा और ट्रैक्‍टर में जोरदार टक्‍कर, दो की मौत

संबंधित समाचार