प्लीज हमको यहां से निकाल लीजिए…, पापुआ गिनी में 85 दिनों से फंसे कानपुर के लाल ने रो-रोकर लगाई गुहार
अमृत विचार, कानपुर। प्लीज हमको यहां से निकाल लीजिए। हम सभी क्रू मेबरों को नाइजीरिया नेवी के हवाले की तैयारी कर रहे है। पश्चिमी अफ्रीकी के पापुआ गिनी में फंसे एक कैप्टन और कानपुर के लाल रौशन अरोड़ा के वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें नार्वें की ओएसएम मैरीटाइम शिपिंग …
अमृत विचार, कानपुर। प्लीज हमको यहां से निकाल लीजिए। हम सभी क्रू मेबरों को नाइजीरिया नेवी के हवाले की तैयारी कर रहे है। पश्चिमी अफ्रीकी के पापुआ गिनी में फंसे एक कैप्टन और कानपुर के लाल रौशन अरोड़ा के वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें नार्वें की ओएसएम मैरीटाइम शिपिंग कंपनी के हिरोइक इडुन जहाज का कैप्टन तनुज मेहता ने मर्चेंट नेवी के लोगों को कैद रखने के साथ ही भारत सरकार से सकुशल वापस लाने की गुहार लगाते नजर आ रहे है। वीडियो मिलने के बाद से ही रौशन अरोड़ा के परिवार के लोग डरे-सहमे है।
वायरल वीडियो के जरिए कैप्टन तनुज मेहता ने बताया कि जहाज से हमारे 15 लोगों को उतारकर इक्वेटोरियल गिनी के मलाबों में डिटेक्शन एक जेल जैसी जगह पर लाकर रखा गया है। हमारे पास खाने-पीने के लिए कुछ नहीं है। कोई बिस्तर नहीं है। हमें यहां अंदर बंद रखा गया है। बाहर जाने तक की अनुमति नहीं है।
हमेशा बाहर सिक्योरिटी गार्ड मौजूद रहता हैं। उसने बताया कि हम लोगों को नाइजीरिया भेजने का कोई और तरीका निकाला गया है। हम आपसे विनती करते हैं कि हमारी मदद करें। हमारा परिवार चाहता हैं कि हम उनके पास पहुंच जाएं। कृपया हम सबको घर वापस लाइए। भारत सरकार से हमारी विनती है। वह हमारी मदद करें। हमें घर सुरक्षित लाएं। दूसरे वीडियो में एक कमरे में एक सादे कपड़ों में और और अन्य नेवी की जैकेट पहने दिख रहे हैं।
भारत सरकार मदद करें… नाइजीरिया नेवी के करने जा रहे हैंडओवर
पापुआ न्यू गिनी में फंसे गोविंद नगर लेबर कालोनी के मर्चेंट नेवी के अधिकारी रोशन अरोड़ा ने सोमवार रात आडियो रिकार्डिंग अपने घरवालों और दोस्तों को भेजी है। एक आडियो में कहा कि अभी गिनी के कर्नल के आर्डर आए हैं कि दो बंदे हमारी नेवी शिप में लेकर आओ और हमारे साथ नाइजीरिया वाटर में चलो। दोनों को नाइजीरिया की नेवी के हैंडओवर करेंगे। ताकि हम लोग कहीं भाग न सकें। हम लोग भी तीन चार घंटे में यहां से निकल जाएंगे।
रोते हुए बोला रोशन, खत्म है भाई अब हो गया…हो गया बहुत..पता नहीं क्या होगा। वहीं, दूसरे ऑडियो में रोशन डरे सहमे बोल रहा है कि सनी भइया, वीडियो भेजना पॉसिबल नहीं है। क्योंकि मेरे पीछे दो नेवी वाले खड़े हैं। पूरी शिप में नेवी आ चुकी है। आर्मीवाले चीफ को पहले ही वाटर शिप में ले गए हैं। हम लोग भी यहां से निकलकर नाइजीरिया के कब्जे में आ जाएंगे। ऑडियो सुनते ही रौशन के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। रिश्तेदार और आस-पड़ोस के लोगों ने उन्हें संभाला और हिम्मत बांधे रखने को कहा है। इस पर पूरा परिवार रात भर पूरा गुरु का पाठ करता रहा हैं।
रौशन ने प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से लगाई गुहार
मंगलवार सुबह एक वीडियो रौशन अरोड़ा का और वायरल हो रहा है। जिसमें वह कह रहा है कि 85 दिनों से फंसा हुआ है। साथ ही उसने बताया कि चीफ आफिसर को पहले ही यहां की नेवी ले जा चुकी है। हम लोगों को भी नाइजीरिया नेवी के हवाले कर दिया जाएगा। हमें वहां जाने से रोक लिया जाए। रौशन ने प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से भी गुहार लगाई है। वहीं, रौशन के पिता का कहना है कि तीसरे आडियो में वह कह रहा है कि जहाज में नेवी के लोग आ चुके हैं। जहाज के चीफ को गन प्वाइंट पर लेकर अपने साथ स्टीमर में बैठाकर ले गए हैं।
विदेश मंत्री को पत्र भेज भारतीय नेवी को मुक्त कराने की मांग
ओएसएम मैरी टाइम कंपनी के सीइओ कैप्टन जी रामास्वामी ने विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर को पत्र भेजकर हिरोइक इडुन जहाज के नेवी अधिकारी व कर्मचारी समेत 16 भारतीयों के पापुआ न्यू गिनी में बंधक होने की जानकारी से अवगत कराया और सभी को नाइजीरिया नेवी की अवैध हिरासत से मुक्त कराने की मांग की है।
यह था मामला:
गोविंद नगर लेबर कालोनी निवासी मनोज कुमार अरोड़ा का बेटा रोशन अरोड़ा नार्वें की शिपिंग कंपनी के हिरोइक इडुन जहाज में अधिकारी हैं। पांच अगस्त को रोशन समेत 26 क्रू सदस्य जहाज से कच्चा तेल लेने नाइजीरिया गए थे, जहां उन्हें छह दिन बाद की अनुमति मिली थी।
आठ अगस्त की रात जहाज को एक अज्ञात शिप ने खुद को नाइजीरिया नेवी बता जहाज की जांच करने को कहा था, लेकिन मर्चेंट नेवी को लगा कि वे लोग डकैत हैं और उन्होंने जहाज तेज गति से भगा पापुआ न्यू गिनी के पोर्ट पहुंच गए। नाइजीरिया नेवी ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। कोमल ने बताया कि उनके जहाज से एक बूंद भी तेल की नहीं मिली है। सभी को नाइजीरिया नेवी जबरन फंसा रहा है।
यह भी पढ़ें:-कानपुर : मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, छह गाड़ियों का रास्ता बदला, एक निरस्त
