रामपुर: फ्लाइंग कॉलेज मिस्र से पायलट का प्रशिक्षण लेंगे नवेद, पंजीकरण कराने के बाद मिला प्रमाण पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां पायलटों को प्रशिक्षित करने वाली मिस्र की इजिप्टियन एविएशन एकेडमी मिस्र फ्लाइंग कॉलेज से पायलट का प्रशिक्षण लेंगे उनका फ्लाइंग कालेज में पंजीकरण हो गया है। डीन हिशाम ओसमान, कैप्टन वलीद हुसैन मोहम्मद और कैप्टन मुस्तफा अवागा की मौजूदगी में नवेद मियां ने …

रामपुर, अमृत विचार। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां पायलटों को प्रशिक्षित करने वाली मिस्र की इजिप्टियन एविएशन एकेडमी मिस्र फ्लाइंग कॉलेज से पायलट का प्रशिक्षण लेंगे उनका फ्लाइंग कालेज में पंजीकरण हो गया है। डीन हिशाम ओसमान, कैप्टन वलीद हुसैन मोहम्मद और कैप्टन मुस्तफा अवागा की मौजूदगी में नवेद मियां ने पंजीकरण प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

पायलट के प्रशिक्षण के लिए पूर्व मंत्री नवेद मियां मिस्र में हैं। वह पायलट, हवाई यातायात नियंत्रण, इंजीनियरिंग और सूचना प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण के लिए विमानन कार्यक्रम प्रदान करने वाली इजिप्टियन एविएशन एकेडमी (ईएए) के अधीन मिस्र फ्लाइंग कॉलेज में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि ईएए की स्थापना 1932 में हुई थी।

यह एकेडमी मिस्र ही नहीं बल्कि मध्य पूर्व में नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में पायलटों को प्रशिक्षण देने वाला पहला संस्थान माना जाता है । ईएए अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन प्रशिक्षण के क्षेत्र में एक अग्रणी संगठन है, जो अपने स्नातकों को मिस्र उच्च शिक्षा मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र प्रदान करता है। मिस्र फ्लाइंग कॉलेज के अलावा एयर ट्रैफिक कंट्रोल कॉलेज और एविएशन इंजीनियरिंग कॉलेज भी ईएए के संस्थान हैं।

ये भी पढ़ें:- भारतीय-अमेरिकी महिला प्रोफेसर को मशीन लर्निंग सिस्टम के अध्ययन के लिए अमेज़ॅन रिसर्च अवार्ड मिला

संबंधित समाचार