रुदौली में विधायक ने किया फोन तो सीएमओ पहुंचे अस्पताल, बीमार बच्चों के मामले में होगी जांच
अमृत विचार, रुदौली/ अयोध्या। बाबा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम गोड़ियन पुरवा मजरे सैदपुर गांव में मंगलवार को अपराह्न मट्ठा पीने से 13 बच्चे फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। बच्चों की हालत बिगड़ने पर तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली ले जाया गया। जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचे इलाकाई विधायक रामचंद्र यादव ने बीमार …
अमृत विचार, रुदौली/ अयोध्या। बाबा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम गोड़ियन पुरवा मजरे सैदपुर गांव में मंगलवार को अपराह्न मट्ठा पीने से 13 बच्चे फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। बच्चों की हालत बिगड़ने पर तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली ले जाया गया। जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचे इलाकाई विधायक रामचंद्र यादव ने बीमार बच्चों का हालचाल लिया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय राजा से फोन पर वार्ता कर सीएचसी बुलाया। सीएमओ ने बीमार बच्चों का हालचाल लेने के साथ चिकित्सकों को बेहतर उपचार मुहैया कराने का निर्देश दिए।
मट्ठे की कराई जाएगी जांच : एसडीएम
वहीं इस पूरे मामले को लेकर जिस मट्ठे को पीने से बच्चे बीमार हुए, उसकी प्रशासन वजह तलाशने में जुट गया है। उपजिलाधिकारी स्वप्निल यादव ने पुलिस को मौके पर भेजकर जांच पड़ताल शुरू कराई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उस दूषित मट्ठे की सैंपलिंग कराकर जांच के लिए लैब भेजवाया जाएगा।
इनका चल रहा इलाज
अस्पताल में आयुष (4) पुत्र बृजेश, आयुषी (6) पुत्री बृजेश, गुड़िया (10) पुत्री पचई, नंदिनी (10) पुत्री बुधराम, रंजीत (8) पुत्र बुधराम, सर्वजीत (5) पुत्र बुधराम, रेशमा (6) पुत्री सुरेश, पल्लवी (5) पुत्री सुरेश, सोनी (4) पुत्री सहजराम, कोमल (7) पुत्री राम विकास, दीपक(12) पुत्र राम विकास, दान बहादुर (13) पुत्र राम विकास, सूरज (7) पुत्र राम विकास का उपचार चल रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी मदन बरनवाल ने बताया कि बच्चों की हालत पहले से अब बेहतर है। विधायक रामचंद्र यादव ने बीमार बच्चों के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उन्हें हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
ये भी पढ़ें-अयोध्या: नगर निगम के एक बूथ पर होंगे अधिकतम 1500 वोटर
