बिजली के बदले ईरान आर्मेनिया को दोगुना करेगा गैस निर्यात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तेहरान। ईरान बिजली के बदले आर्मेनिया को गैस का निर्यात दोगुना करेगा। ईरानी मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ईरान और आर्मेनिया द्वारा नवंबर की शुरुआत में किए गए वस्तु विनिमय गैस और ऊर्जा आपूर्ति पर समझौते के अनुसार यह निर्यात दोगुना किया जाएगा। तस्नीम समाचार एजेंसी ने बताया कि ईरान और आर्मेनिया ने …

तेहरान। ईरान बिजली के बदले आर्मेनिया को गैस का निर्यात दोगुना करेगा। ईरानी मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ईरान और आर्मेनिया द्वारा नवंबर की शुरुआत में किए गए वस्तु विनिमय गैस और ऊर्जा आपूर्ति पर समझौते के अनुसार यह निर्यात दोगुना किया जाएगा। तस्नीम समाचार एजेंसी ने बताया कि ईरान और आर्मेनिया ने एक नवंबर को तेहरान से येरेवन तक गैस आयात की मात्रा को दोगुना करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

उन्होंने कहा कि ईरान बिजली के बदले आर्मेनिया को अपनी गैस का निर्यात करता है। वर्तमान में, ईरान आर्मेनिया को प्रतिदिन दस लाख क्यूबिक मीटर गैस का निर्यात करता है और नए समझौते के तहत यह मात्रा दोगुनी हो जाएगी। स्थानीय मीडिया के अनुसार, आर्मेनिया ईरान-आर्मेनिया गैस पाइपलाइन के माध्यम से 2009 से ईरान से गैस प्राप्त कर रहा है। आर्मेनिया में येरेवन को उत्पादित तीन किलोवाट-घंटे बिजली के बदले तेहरान से एक घन मीटर गैस प्राप्त होती है।

ये भी पढ़ें:- इमरान खान के समर्थक ने लंदन में शरीफ के कार्यालय के बाहर दीवार पर डाला पेंट

 

संबंधित समाचार