लखनऊ: फिट इंडिया क्विज प्रतियोगिता में नामांकन की अंतिम तिथि 15 नवंबर, जानिए कितना मिलेगा पुरस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। हर साल की तरह से इस बार भी प्रत्येक वर्ष फिट इंडिया मूवमेंट की ओर से स्कूली बच्चों हेतु ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता कराई जानी है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आवदेन की अंतिम तिथि 15 नवंबर है। आवेदन करने के लिए केंद्र सरकार के फिट इंडिया मिशन के अन्तर्गत प्रत्येक …

अमृत विचार लखनऊ। हर साल की तरह से इस बार भी प्रत्येक वर्ष फिट इंडिया मूवमेंट की ओर से स्कूली बच्चों हेतु ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता कराई जानी है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आवदेन की अंतिम तिथि 15 नवंबर है। आवेदन करने के लिए केंद्र सरकार के फिट इंडिया मिशन के अन्तर्गत प्रत्येक बोर्ड के विद्यालय को फिट इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट http://fitindia.nta.ac.in/ पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

नामांकन के लिए ये हैं दिशा- निर्देश
प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय द्वारा फिट इण्डिया की आधिकारिक वेबसाइट पर बनाये गए स्कूल आईडी द्वारा ,क्विज़ हेतु नॉमिनेशन किये जा सकते हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल सुरेन्द्र तिवारी की ओर से मंडल के सभी जनपदों में लखनऊ,हरदोई,सीतापुर, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, उन्नाव के जिला विद्यालय निरीक्षकों को क्विज प्रतियोगिता के लिए दिए गए लक्ष्य अनुरूप नामांकन की अन्तिम तिथि तक अपने जनपद के सभी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों से छात्र छात्राओं के नामांकन करवाने हेतु निर्देश दिए गए हैं

राष्ट्रीय विजेता को मिलते हैं 2.50 लाख रुपए का पुरस्कार
बता दें कि फिट इंडिया क्विज़ 2022 के राष्ट्रीय विजेता स्टूडेंट को 2.50 लाख रुपये का नगद पुरष्कार दिए जाने का प्रावधान है। वहीं नेशनल राउंड में सफल विद्यालय को 25 लाख रुपये और अभ्यर्थी को 2.50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

डॉ दिनेश कुमार मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ मंडल

इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों के जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करवाने चाहिए। नेशनल राउंड में प्रथम उप विजेता विद्यालय को 15 लाख रुपये और छात्र को 1.50 लाख रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। केन्द्र सरकार के युवा और खेल मंत्रालय की तरफ से खेल को बढ़ावा देने के लिए फिट इंडिया क्विज को संचालित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम केंद्र सरकार की तरफ से आयोजित है। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के भीतर प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने और खेल के प्रति रूचि बढ़ाना है।
डॉ-दिनेश कुमार मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी

ये भी पढ़े-: लखनऊ: मंडल स्तरीय जवाहर लाल नेहरू बाल विज्ञान गणित प्रदर्शनी, 1 नवंबर को, पहली बार शिक्षक भी दिखायेंगे प्रतिभा

संबंधित समाचार