मुरादाबाद: छह लाख पशुओं को लगाया जाएगा एफएमडी का टीका
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले के पांच लाख 85 हजार पशुओं में निशुल्क एफएमडी का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए शासन से वैक्सीन की मांग की गई है। यह टीका पशुओं में होने वाली जानलेवा बीमारी खुरपका-मुंहपका के लिए लगाया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कंसल ने बताया कि खुरपका-मुंहपका रोग कीड़े से होता है, …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले के पांच लाख 85 हजार पशुओं में निशुल्क एफएमडी का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए शासन से वैक्सीन की मांग की गई है। यह टीका पशुओं में होने वाली जानलेवा बीमारी खुरपका-मुंहपका के लिए लगाया जाएगा।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कंसल ने बताया कि खुरपका-मुंहपका रोग कीड़े से होता है, जिसे हम देख नहीं पाते। इसे विषाणु कहते हैं। यह रोग किसी भी उम्र के गोवंशीय पशु और भैंस में किसी भी मौसम में हो सकता है। इसकी चपेट में आने से पशु सूख जाता है।
टीकाकरण से ही इस रोग की रोकथाम की जा सकती है। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत अब पशुओं का पंजीकरण कर विभिन्न बीमारियों के निशुल्क टीके लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि15 नवंबर के बाद यह अभियान जिले में शुरू होगा। इसके लिए आठ विकासखंड के पशु चिकित्सकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन से सोमवार तक वैक्सीन मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : व्हाट्सएप कॉल पर खंड शिक्षाधिकारी को मिली अपहरण की धमकी, पुलिस जांच में जुटी
