बाराबंकी: नाव दुर्घटना ने खोली सुरक्षा इंतजामों की कलई, प्रशिक्षित गोताखोरों की नहीं की गई थी तैनाती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र केस उंगली नदी में हुई नाव दुर्घटना ने मेले के दौरान सुरक्षा इंतजामों की कलई खोल कर रख दी है। संपूर्ण मेला क्षेत्र में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। हजारों लोग नदी में अस्थान के लिए आए थे। जिन के उस पार …

बाराबंकी। कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र केस उंगली नदी में हुई नाव दुर्घटना ने मेले के दौरान सुरक्षा इंतजामों की कलई खोल कर रख दी है। संपूर्ण मेला क्षेत्र में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। हजारों लोग नदी में अस्थान के लिए आए थे। जिन के उस पार जाने के लिए ना तो नावें उपलब्ध थीं और ना ही प्रशिक्षित गोताखोर।

मेले में हुई घटना प्रशासन के इंतजामों की कलई खोल गई। थाना मोहम्मदपुर खाला के मझारी गांव में नदी के समीप लगे मेले को देखने आने वाले लोगों की भारी मात्रा में आमद है। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर यहां मंगलवार की सुबह से ही भीड़ बढ़ गई। लेकिन यहां प्रशासन के सुरक्षात्मक इंतजाम न के बराबर है। मेले में प्रशिक्षित गोताखोरों का मौके पर न होना, घटना का मुख्य कारण है।

यदि मौके पर प्रशिक्षित गोताखोर मौजूद होता। तो वह नाव को दो दर्जन से ज्यादा लोगों को एक साथ बैठा-कर नदी पार कराने की गलती न करता। घटना होने के बाद फुर्ती से सभी को बाहर निकालने का प्रयास करता। जिसमें शायद बच्चों की जान बच जाती। ग्रामीणों से बात करने पर पता चला कि घटना के वक़्त घंटों चली मशक्कत से स्थानीय गोताखोरों ने नदी में डूबे हुए सभी शवों को बाहर निकाला। जिसके बाद प्रशासन ने पहुंचकर बचाव कर शुरू किया।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: चोरों के साथ साठ-गांठ के आरोप में छह पुलिसकर्मी निलंबित

संबंधित समाचार