शाहजहांपुर: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप
अमृत विचार, खुटार /शाहजहांपुर। गांव चमराबोझी में मंगलवार को संदिग्ध हालात में अनिल कुमार की मौत हो गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता का आरोप है कि मृतक की पत्नी और उसके परिवार वालों ने जहरीला पदार्थ दे दिया। जिससे बेटे की मौत हो गई। पीड़ित पिता ने मामले …
अमृत विचार, खुटार /शाहजहांपुर। गांव चमराबोझी में मंगलवार को संदिग्ध हालात में अनिल कुमार की मौत हो गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता का आरोप है कि मृतक की पत्नी और उसके परिवार वालों ने जहरीला पदार्थ दे दिया। जिससे बेटे की मौत हो गई।
पीड़ित पिता ने मामले की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। वहीं आरोपी पत्नी के पिता ने बताया कि मृतक की अपने पिता से मोबाइल पर कुछ बात हुई, इसके बाद अनिल ने खुद जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।
थाना पुवायां गांव गंगाई मीरपुर निवासी रामपाल ने बताया कि इसी वर्ष के अप्रैल माह में उसके पुत्र अनिल कुमार की शादी खुटार के गांव चमराबोझी निवासी ईश्वरवती के साथ हुई थी। अनिल कुमार का माता पिता से किसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद करीब ढाई माह से ससुराल में रह रहा था।
रामपाल का आरोप है कि सोमवार को अनिल कुमार और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते मंगलवार को अनिल कुमार की पत्नी और उसके परिवार वालों ने जहरीला पदार्थ खिला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
चमराबोझी में रहने वाली पुत्री रिंकी ने इस मामले की सूचना दी। इसके बाद वह गांव पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम भेज दिया है। रामपाल ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है।
