जयंत चौधरी का ऐलान- खतौली विधानसभा सीट से आरएलडी उम्मीदवार लड़ेगा चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राज्यसभा सांसद व आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने खतौली विधानसभा उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया है। खतौली विधानसभा पर आरएलडी प्रत्याशी मैदान में होगा। इकसे साथ ही मैनपुरी और रामपुर में सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ने का रास्ता साफ कर दिया है। जयंत चैधरी वालीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने बागपत आए थे। खतौली …

लखनऊ। राज्यसभा सांसद व आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने खतौली विधानसभा उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया है। खतौली विधानसभा पर आरएलडी प्रत्याशी मैदान में होगा। इकसे साथ ही मैनपुरी और रामपुर में सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ने का रास्ता साफ कर दिया है। जयंत चैधरी वालीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने बागपत आए थे।

खतौली विधानसभा सीट से विधायक विक्रम सिंह की सदस्यता रद्ध होन जाने के बाद यह विधानसभा सीट खाली हो गयी थी। खतौली विधानसभा चुनाव पांच दिसंबर को होगा, जबकि मतगणना आठ दिसंबर को होगी। चुनाव प्रक्रिया 10 दिसंबर से पहले पूरी करनी होगी। खतौली विधानसभा उपचुनाव का एलान होते ही सियासी हलचल भी शुरू हो गयी है। उपचुनावों को लेकर विपक्षी पार्टीयां अपने प्रत्याशी उतारने का मन बना चुकी है।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा सीट से विधायक विक्रम सिंह की सदस्यता रद्द हुई थी। विक्रम सिंह की सदस्यता जाने के बाद सियासी आस्तीनें भी चढ़ गयी है। सैनी की रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह पर की गई टिप्पणी के बाद रालोद नेताओं ने खतौली में डेरा जमा लिया है, यहां 15 नवंबर को रालोद अध्यक्ष का रोड शो है। भाजपा नेताओं की गतिविधियां भी यहां बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:-रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मोदी-योगी सरकार पर बोला हमला, लगाया यह आरोप

संबंधित समाचार