बरेली: नकली बीजों के खिलाफ कृषि विभाग की छापेमारी, चार विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रबी की फसल का सत्र शुरू हो चुका है। लिहाजा किसानों में बीजों खरीदने को लेकर होड़ है। इस बीच बीजों में मिलावट करने वाले भी सक्रिय हो गए हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए कृषि विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को जनपद में कई जगह छापेमार कार्रवाई …

बरेली, अमृत विचार। रबी की फसल का सत्र शुरू हो चुका है। लिहाजा किसानों में बीजों खरीदने को लेकर होड़ है। इस बीच बीजों में मिलावट करने वाले भी सक्रिय हो गए हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए कृषि विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को जनपद में कई जगह छापेमार कार्रवाई की गई। गड़बड़ी मिलने पर चार बीज विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। जिससे बीज विक्रेताओं में खलबली मची हुई है।

यह भी पढ़ें- बरेली: 1500 ईवीएम की हुई एफएलसी, 15 तक करनी हैं 6 हजार

मिलावटी व नकली बीज बिक्री पर लगाम कसने को जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी और जिला उद्यान अधिकारी पुनीत पाठक के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। जिसमें सदर, बहेड़ी, मीरगंज, आंवला, फरीदपुर और नवाबगंज क्षेत्र में स्थित बीज की दुकानों पर छापेमारी की गई।

जिला स्तरीय अधिकारियों की इन संयुक्त टीमों ने 24 दुकानों पर छापा मारा, जहां टीमों ने बीज के 19 नमूने भरे। जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी ने मैसर्स साहू फर्टिलाइजर बिशारतगंज, शिव ट्रेडर्स अमरपुर, जय अंबे बीज भंडार देवचरा, सिंह कृषि सेवा केंद्र एवं जय दुर्गा बीज भंडार देवचरा के यहां से नमूने भरे गए।

दुकानों पर स्टाॅक रजिस्टर मेंटेन ना करने, डीलर से अधिकार पत्र लिए बिना ही बीज बेचने और स्टाक में गड़बड़ी करने पर ओम साईं बीज भंडार देवचरा, जय दुर्गा बीज भंडार देवचरा, मेसर्स सिंह कृषि सेवा केंद्र देवचरा और साहू फर्टिलाइजर बिशारतगंज के लाइसेंस निलंबित कर दिए। इन बीज विक्रेताओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण भी मांगा गया।

यह भी पढ़ें- बरेली: HIV ग्रसित मरीज का सिजेरियन न करने की शिकायत, जांच को पहुंची टीम

संबंधित समाचार