लखनऊ: समीक्षा अधिकारी के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार संवाददाता/लखनऊ। विकासनगर थाने में विधानसभा में तैनात समीक्षा अधिकारी के खिलाफ तीन तलाक दिए जाने का मुकदमा दर्ज हुआ है। उन पर पत्नी ने तीन तलाक दिए जाने और मारपीट कर घर से भगाने का आरोप लगाया है। तहरीर के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। …

अमृत विचार संवाददाता/लखनऊ। विकासनगर थाने में विधानसभा में तैनात समीक्षा अधिकारी के खिलाफ तीन तलाक दिए जाने का मुकदमा दर्ज हुआ है। उन पर पत्नी ने तीन तलाक दिए जाने और मारपीट कर घर से भगाने का आरोप लगाया है। तहरीर के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पंतनगर खुर्रमनगर निवासी अक्शा अजीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 27 जून 2018 को उनका निकाह आसिम खान के साथ हुआ था। दंपति का एक बेटा भी है। बेटा पैदा होने के बाद से ही पति आसिम उन्हें प्रताड़ित करने लगा। इसी क्रम में बीते साल 2020 में पति आसिम खान के खिलाफ उन्होंने दहेज उत्पीड़न समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पति के विधानसभा में समीक्षा अधिकारी होने के कारण उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसके बाद पति ने उन्हें मारपीट कर घर से भगा दिया। मामले को लेकर पीड़िता महिला आयोग भी गई। वहां से भी राहत नहीं मिली। तंग होकर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, जहां कोर्ट ने पति आसिम को सात हजार महीने गुजारा भत्ता दिए जाने का आदेश दिया। आदेश के एक साल बाद भी उन्हें गुजारा भत्ता नहीं मिला।

उनका बेटा मोहम्मद उमर स्कूल में पढ़ता है, जिसकी फीस तक पति ने नहीं दी। मंगलवार को पति आसिम मायके आए और तलाक देकर चले गए। इसके बाद वह थाने पहुंची और तीन तलाक दिए जाने की शिकायत की। विकासनगर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-आगरा के बाद एकेटीयू का रूख करेगी एसटीएफ, विनय पाठक यहां भी रहें हैं तैनात

संबंधित समाचार