पीएम मोदी, शाह ने गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर किया नमन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर नमन किया। लोकमान्य तिलक की आज 164वीं और अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 114 वीं जयंती है। मोदी ने दोनों की जंयती पर नमन करते हुए ट्वीट …
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर नमन किया। लोकमान्य तिलक की आज 164वीं और अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 114 वीं जयंती है।
मोदी ने दोनों की जंयती पर नमन करते हुए ट्वीट किया, भारत मां के दो वीर सपूत लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन।
अमित शाह ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर स्मरण और नमन करते हुए कहा कि उनके राष्ट्रप्रेम ने देश के लाखों युवाओं के हृदय में स्वाधीनता की लौ जलाई। महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की आज 114 वीं जंयती है।
शाह ने अमर शहीद को नमन करते हुए कहा, “महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी का नाम बहादुरी, राष्ट्रभक्ति और बलिदान का पर्याय है। उनके हृदय में देश व मातृभूमि के लिए इतना प्रेम था कि उन्होंने बहुत छोटी उम्र से ही अंग्रेज़ों के विरुद्ध लोहा लेना शुरू किया और फिर अपना सम्पूर्ण जीवन देश की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर दिया।”
उन्होंने आगे कहा,” चंद्रशेखर आजाद जी से अंग्रेजी हुकूमत थर-थर काँपती थी, उन्होंने कहा था कि ‘मैं आज़ाद था, आज़ाद हूँ, आज़ाद रहूँगा’ और वो सच में अपनी अंतिम सांसों तक आज़ाद रहे। उनके राष्ट्रप्रेम ने देश के लाखों युवाओं के हृदय में स्वाधीनता की लौ जलाई। ऐसे अमर बलिदानी के चरणों में कोटि-कोटि वंदन।”
