आज का राशिफल। 09 नवंबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर होंगे। आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आज आपको तनाव से दूर रहने के लिए योग और ध्यान की आवश्यकता है। व्यापार में विस्तार के लिए लोन ले सकते हैं। जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। वृष आज कारोबारी यात्रा सफल रहेगी। गलत खबरों को फैलाने से बचें। गृहस्थ जीवन …

मेष

उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर होंगे। आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आज आपको तनाव से दूर रहने के लिए योग और ध्यान की आवश्यकता है। व्यापार में विस्तार के लिए लोन ले सकते हैं। जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी।

वृष

आज कारोबारी यात्रा सफल रहेगी। गलत खबरों को फैलाने से बचें। गृहस्थ जीवन में शांति रहेगी। गूढ़ विद्याओं की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा। लोग आपसे प्रेरणा लेंगे। जीवनसाथी के प्रति निष्ठा और प्रेम भाव में वृद्धि होगी।

मिथुन

आज नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ नहीं है। धन संबंधी चिंता आपको परेशान कर सकती है। व्यापार में कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपने व्यवहार में शालीनता बनाए रखें। पुरानी कड़वी यादें आपका मन खराब करेगी।

कर्क

आज व्यापार में आपको बड़ी डील प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। मित्रों से आपको काफी मदद मिलेगी। परिवार में शांति का वातावरण मधुर होंगे। आपकी प्रगति से जीवनसाथी बहुत प्रसन्न होगा।

सिंह

आज अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाकर रखें। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है। कमीशन संबंधी कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। परिवार और काम के बीच संतुलन बनाने में सफल रहेंगे।

कन्या

आज संपत्ति विवादों का निपटारा होगा। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। पुराने निवेश से आपको धन लाभ मिलेगा। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा मंच मिल सकता है। शेयर मार्केट में निवेश के लिए समय शुभ है।

तुला

आज शत्रु आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। रिश्तों को लेकर आप थोड़े भावुक रहेंगे। यात्रा आपको बुरी तरह थका सकती है। ऑनलाइन कारोबारियों को पेमेंट आदि को लेकर थोड़ा सावधान रहना चाहिये। आपके संबंध प्रभावित हो सकते हैं।

वृश्चिक

आज आय के नए स्रोत बन सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। आपको बहुमूल्य उपहार मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव होंगे। प्रेमी जन अपने परिवार से विवाह को लेकर सहमति लेना चाहते हैं तो दिन शुभ है।

धनु

आज रोगियों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। जिस कार्य से परिणाम न मिल रहे हों उन्हें फिलहाल छोड़ना ही उचित है। राजनीति से जुड़े लोग कठिन निर्णय ले सकते हैं। निजी रिश्तों को लेकर समस्याओं का समाधान होगा। नया कारोबार शुरू करने में सफलता मिलेगी।

मकर

आज आपकी दिनचर्या काफी अनुकूल रहने वाली है। अपनी गलतियों पर पर्दा न डालें। काम को लेकर महत्वपूर्ण लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। प्रेमी जन से झूठ न बोलें। संतान के करियर की चिंता रहेगी।

कुंभ

आज आदर्शवादी विचारों से आपको बचना चाहिए। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। बुद्धिमान लोगों की सलाह से आपको बहुत अच्छा लाभ मिलेगा। दांपत्य संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अपनी जीवनशैली में सुधार कर सकते हैं। माता के सुख में वृद्धि होगी।

मीन

आज व्यापारियों को बड़ा धन लाभ मिलेगा। तकनीक क्षेत्र में आप काफी रुचि लेने वाले हैं। आपका पूरा ध्यान करियर में रहेगा। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नए पार्टनर्स जुड़ने के योग बन रहे हैं। बॉस आपको कुछ उपहार दे सकते हैं।