मुरादाबाद: भूकंप के झटके से दहशत में लोग, नेपाल में था केंद्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। देर रात आए भूकंप के झटके की दहशत में जिले में भी लोग रहे, लेकिन स्थानीय स्तर पर इसका कोई नुकसान नहीं है। इसका केंद्र नेपाल में रहा और रिक्टर स्केल पर अधिकतर तीव्रता 6.3 रहा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आपदा विशेषज्ञ पंकज मिश्र का कहना है कि नेपाल के गंजरी …

मुरादाबाद, अमृत विचार। देर रात आए भूकंप के झटके की दहशत में जिले में भी लोग रहे, लेकिन स्थानीय स्तर पर इसका कोई नुकसान नहीं है। इसका केंद्र नेपाल में रहा और रिक्टर स्केल पर अधिकतर तीव्रता 6.3 रहा।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आपदा विशेषज्ञ पंकज मिश्र का कहना है कि नेपाल के गंजरी में इसका प्रभाव अधिक रहा।

जमीन से दस किलोलीटर नीचे इसका असर पड़ा। इसके झटके दिल्ली, एनसीआर आदि में भी महसूस किए गए। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक इसका कोई असर या नुकसान नहीं है। फिर भी तहसीलों से इसके असर और प्रभावित होने की रिपोर्ट मंगाई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि अफवाहों पर ध्यान न दें। अपुष्ट जानकारी या सूचना का प्रसार मत करें।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: 75 फीसदी उपस्थिति नहीं होने पर छात्रवृत्ति आवेदन होगा निरस्त

संबंधित समाचार