कानपुर: सपा विधायक और भाई पर महिला की झोपड़ी जलाने पर मुकदमा, इरफान ने सीएम योगी से मांगी मदद
कानपुर, अमृत विचार। जाजमऊ थाना क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी में रहने वाली महिला ने उसकी झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाते हुए सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान समेत तीन चार अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। देर रात तीन बजे पुलिस ने विधायक व अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके …
कानपुर, अमृत विचार। जाजमऊ थाना क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी में रहने वाली महिला ने उसकी झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाते हुए सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान समेत तीन चार अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। देर रात तीन बजे पुलिस ने विधायक व अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके घरों पर दबिश दी। वहीं, विधायक ने वीडियो जारी कर सीएम योगी से मदद मांगी है।
कानपुर के डिफेंस कॉलोनी निवासी पीड़ित बेबी नाज ने बताया की दो दिन पहले वह परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। आरोप लगाया कि इस दौरान सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई ने प्लाट कब्जा करने के लिए उसकी टट्टर की झोपड़ी में आग लगा दी थी। घर वापस आने पर जानकारी हुई तो पूरे घर का सामान जलकर खाक हो गया था। जिसके बाद सपा विधायक इरफान सोलंकी और उसके भाई रिजवान सोलंकी समेत तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ जाजमऊ थाने में शिकायत की थी। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर उसने उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की थी। पुलिस अफसरों के निर्देश के बाद जाजमऊ थाना पुलिस ने सपा विधायक इरफान सोलंकी समेत अन्य लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करके मंगलवार देर रात गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। वहीं पुलिस आयुक्त ने जाजमऊ थानाप्रभारी को निलंबित कर दिया है।
तीन बजे पुलिस पहुंची घर
एडीसीपी पूर्वी बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में कई थानों की पुलिस गिरफ्तारी के लिए देर रात विधायक इरफान सोलंकी के आवास पहुंची। इसदौरान वहां पर सिर्फ महिलाएं और बच्चे मिले। विधायक इरफान ने भी इस मामले में एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि पुलिस बिना जांच किये उन्हें और उनके परिवार को परेशान कर रही है। वीडियो के जरिये उन्होंने कमेटी बनाकर जांच करने व सीएम योगी से भी मदद मांगी है।
ये भी पढ़ें-आगरा: आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोग झुलसे
