लखनऊ: इरफान सोलंकी ने रोते हुए बताई अपनी परेशानी, अखिलेश से मिलने पहुंचे राजधानी
लखनऊ, अमृत विचार। कानपुर के समाजवादी पार्टी विधायक इरफान सोलंकी थोड़ी देर पहले लखनऊ पहुंचे हैं, जहाँ वो पार्टी कार्यालय पर अखिलेश यादव से मिलने आये हैं। मीडिया से उन्होंने रोते हुए कहा कि मेरे और मेरे भाई के ऊपर झूठा इल्जाम लगाकर कार्रवाई कि जा रही है। उन्होंने कहा कि मेरे घर में कल …
लखनऊ, अमृत विचार। कानपुर के समाजवादी पार्टी विधायक इरफान सोलंकी थोड़ी देर पहले लखनऊ पहुंचे हैं, जहाँ वो पार्टी कार्यालय पर अखिलेश यादव से मिलने आये हैं। मीडिया से उन्होंने रोते हुए कहा कि मेरे और मेरे भाई के ऊपर झूठा इल्जाम लगाकर कार्रवाई कि जा रही है। उन्होंने कहा कि मेरे घर में कल रात से पुलिस ने डेरा डाला है। उन्होंने कहा कि मेरे घरवालों के साथ पुलिस ने बेहद बुरा बर्ताव किया है। इरफ़ान ने कहा कि मेरे घर में महिलाओं से पुलिस अधिकारीयों ने बत्तमीजी कि है। उन्होंने कहा कि अगर विधायक नहीं मिले तो मेरे बच्चों को उठा ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेरे घर को पुलिस छावनी बना दिया गया है।
इरफान सोलंकी ने कहा कि पूरे मामले कि जांच करा ली जाए। उन्होंने कहा कि चूँकि वो लगातार विधायक बनते आ रहे हैं इसलिए बीजेपी की तरफ से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। बताते चलें कि जाजमऊ थाना क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी में रहने वाली महिला ने उसकी झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाते हुए सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान समेत तीन चार अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। देर रात तीन बजे पुलिस ने विधायक व अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके घरों पर दबिश दी। वहीं, विधायक ने वीडियो जारी कर सीएम योगी से मदद मांगी है।
ये भी पढ़ें-लखनऊ: जज और उनके परिवार पर हुआ जानलेवा हमला, जमीन कब्जाने को दबंगों ने की तोड़फोड़
