मेरठ: साहिबाबाद से दुहाई तक 112 दिन में दौड़ेगी रैपिड, तेजी से हो रहा काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। देश की पहली सबसे तेज दौड़ने वाली रैपिड रेल का कार्य तेजी से चल रहा है। साहिबाबाद से दुहाई तक रैपिड अब 112 दिन बाद दौड़ने लगेगी। इसे बाद दुहाई से शताब्दीनगर के बीच दुसरा चरण होगा, जो दिसंबर 2023 तक पूरा हो जायेगा। मेरठ में रुड़की रोड व मोदीपुरम तक तेजी …

मेरठ, अमृत विचार। देश की पहली सबसे तेज दौड़ने वाली रैपिड रेल का कार्य तेजी से चल रहा है। साहिबाबाद से दुहाई तक रैपिड अब 112 दिन बाद दौड़ने लगेगी। इसे बाद दुहाई से शताब्दीनगर के बीच दुसरा चरण होगा, जो दिसंबर 2023 तक पूरा हो जायेगा। मेरठ में रुड़की रोड व मोदीपुरम तक तेजी से कार्य चल रहा है।

यह भी पढ़ें- मेरठ: खुलासा…मिलावटी तेल के कारोबार का मास्टर माइंड निकला पूर्व डीआईजी का बेेटा

एनसीआरटीसी ने अब दिनों के हिसाब से रैपिड रेल के कार्यो का लक्ष्य रखा है। एनसीआरटीसी की ओर से जारी सूचना के अनुसार 112 दिनों मेमं साहिबाबाद से दुहाई तक देश की सबसे तेज रैपिड रेल दौड़ने लगेगी। रैपिड ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम, विद्युतीकरण, स्टेशन निर्माण आदि को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इस माह के अंत या दिसंबर में रैपिड रेल की दो ट्रेन का ट्रायल किया जायेगा। मेरठ में एमईएस से रोशनपुर डोरली स्टेशन के बीच रुड़की रोड, मोदीपुरम में पिलर निर्माण कार्य तेजी से चल रहे है। परतापुर से लेकर मोदीपुरम तक 700 पिलर बनाए जाने है, जिनमें से आधे से अधिक पिलर का निर्माण हो चुका है। प‌रतापुर से रिठानी के बीच का काम पूरी तरह तैयार हो चुका है।

यह भी पढ़ें- मेरठ: आठ साल से नहीं हुई FIR, क्राइम पर कैसे होगा वार!

संबंधित समाचार