गुजरात: विजय रूपाणी- नितिन पटेल समेत कई बड़े नेता नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, बताई ये वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अहमदाबाद। गुजरात चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही चुनावी गहमागहमी और तेज हो गई है। भाजपा की ओर से धुआंधार प्रचार के बीच कई दिग्गजों ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। इनमें से एक  नाम है पूर्व सीएम विजय रूपाणी का। रूपाणी ने युवाओं को मौका देने की बात कही है। …

अहमदाबाद। गुजरात चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही चुनावी गहमागहमी और तेज हो गई है। भाजपा की ओर से धुआंधार प्रचार के बीच कई दिग्गजों ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। इनमें से एक  नाम है पूर्व सीएम विजय रूपाणी का। रूपाणी ने युवाओं को मौका देने की बात कही है।

यह भी पढ़ें- नीरव मोदी को झटका, ब्रिटेन हाईकोर्ट ने प्रत्यर्पण संबंधी अपील खारिज की

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा, मैंने सभी के सहयोग से पांच साल सीएम के रूप में काम किया। इन चुनावों में नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाए। मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा, मैंने वरिष्ठों को पत्र भेजकर दिल्ली को अवगत करा दिया है। हम चुने हुए उम्मीदवार को जिताने के लिए काम करेंगे। वहीं, गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने भी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह चुडासमा ने भी चुनाव लड़ने से इनकार किया है। चुडासमा ने कहा, मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इस संबंध में बता दिया है। मैंने तय किया है कि अन्य कार्यकर्ताओं को अवसर मिलना चाहिए। मैं अब तक 9 बार चुनाव लड़ चुका हूं। मैं पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं। इसके अलावा विधायक प्रदीप सिंह जडेजा भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। जडेजा ने कहा, मैं वटवा विधानसभा सीट का विधायक हूं। मुझे पार्टी द्वारा चार बार विधायक और राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में काम करने का एक बड़ा अवसर दिया गया है। मैं स्वेच्छा से अगला विधानसभा चुनाव 2022 में नहीं लड़ना चाहता।

यह पढ़ें- बेंगलुरु को मिलेगी सौगात, पीएम मोदी करेंगे केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 का उद्घाटन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म