टंडन के अंतिम संस्कार में आए एमपी के कैबिनेट मंत्री कोरोना पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में पिछले मंगलवार को शामिल होने आए मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उनके संक्रमित होने की सूचना से लखनऊ के साथ ही भोपाल में भी सनसनी फैल गई है। वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान …

लखनऊ। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में पिछले मंगलवार को शामिल होने आए मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उनके संक्रमित होने की सूचना से लखनऊ के साथ ही भोपाल में भी सनसनी फैल गई है।

वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ विशेष विमान से लखनऊ आए थे। लखनऊ में अरविंद सिंह भदौरिया चौक में लालजी टंडन के आवास पर शिवराज सिंह चौहान के साथ गए थे। जहां पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही उत्तर प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री भी थे। वह राज्यपाल लालजी टंडन की अंतिम यात्रा में भी शामिल थे। जिससे अब लखनऊ में दहशत है।

संबंधित समाचार